यूपी चुनाव 2017: बलिया में अखिलेश यादव की आज छह जनसभा, आजमगढ़ में डिंपल

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बलिया में छह चुनावी सभा होगी। मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में अखिलेश यादव के बाद आज सासंद डिंपल यादव की चुनावी सभाएं होंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 02 Mar 2017 10:26 AM (IST) Updated:Thu, 02 Mar 2017 10:36 AM (IST)
यूपी चुनाव 2017: बलिया में अखिलेश यादव की आज छह जनसभा, आजमगढ़ में डिंपल
यूपी चुनाव 2017: बलिया में अखिलेश यादव की आज छह जनसभा, आजमगढ़ में डिंपल
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांच चरण के मतदान के बाद अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बलिया का रुख किया है। आज बलिया में उनकी छह चुनावी सभा होगी। मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में अखिलेश यादव के बाद आज सासंद डिंपल यादव की चुनावी सभाएं होंगी। यहां अखिलेश ने सात चुनावी सभा की थी जबकि डिंपल यादव की तीन चुनावी सभा होगी। 
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज बलिया में छह चुनावी सभा होगी। अखिलेश यादव बलिया के सिकंदरपुर के बाद बांसडीह, बरिया, बलिया तथा चितवड़ा में चुनावी सभा करेंगे।
समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में आज उनकी बड़ी बहू डिंपल यादव चुनावी सभा करेंगी। सांसद डिंपल यादव की आजमगढ़ के लालगंज, मुबारकपुर तथा जीयनपुर में चुनावी सभा होगी।
समाजवादी पार्टी के महासचिव तथा कैबिनेट मंत्री आजम खां आज भदोही के घोसिया, गोपीगंज तथा फकीर सेठ हाता में जनसभा करेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम आज जौनपुर के जफराबाद व मडिय़ाहूं में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
chat bot
आपका साथी