Telengana Assembly election 2018: चंद्रशेखर राव ने एन चंद्रबाबू नायडू को मेंटल कहा

मुख्यमंत्री राव ने कहा, वह चंद्रबाबू को मेंटल इसलिए कहते हैं क्योंकि उन्होंने कहा है कि जंगलों को बचाने के लिए बकरियों के पालने पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 09:21 PM (IST)
Telengana Assembly election 2018: चंद्रशेखर राव ने एन चंद्रबाबू नायडू को मेंटल कहा
Telengana Assembly election 2018: चंद्रशेखर राव ने एन चंद्रबाबू नायडू को मेंटल कहा

हैदराबाद, प्रेट्र। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को मेंटल (विवेकहीन) कहा है। ऐसा उन्होंने राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते कहा है। साथ ही नायडू के विकास के दावों पर सवाल उठाए हैं।

वीकराबाद जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राव ने कहा, वह चंद्रबाबू को मेंटल इसलिए कहते हैं क्योंकि उन्होंने कहा है कि जंगलों को बचाने के लिए बकरियों के पालने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। क्योंकि बकरियां घास और झाडि़यों को चरती हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि कहां पर बकरियां पैदा हुई हैं और कहां पर नायडू पैदा हुए हैं? नायडू धरती पर बकरियों के पैदा होने और उनके विचरण पर कैसे प्रतिबंध लगा सकते हैं ? राव ने नायडू के इस बयान की भी खिल्ली उड़ाई जिसमें कहा गया है कि उन्होंने (नायडू ने) हैदराबाद को दुनिया के नक्शे पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा, चंद्रबाबू अगर इतने ही योग्य हैं तो अब अमरावती के निर्माण और उसे प्रसिद्ध बनाने में वह क्यों असफल हो गए ? अमरावती आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी। उल्लेखनीय है कि तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मतदान होगा। वहां पर चुनाव प्रचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी