Rajasthan assembly election 2018: गुलाबचंद कटारिया के प्रचार में जुटी पांचों बेटियां

भाजपा ने प्रदेश में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत कर रखा है लेकिन कटारिया का परिवार कटारिया को प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश में जुटी हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:02 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:03 AM (IST)
Rajasthan assembly election 2018: गुलाबचंद कटारिया के प्रचार में जुटी पांचों बेटियां
Rajasthan assembly election 2018: गुलाबचंद कटारिया के प्रचार में जुटी पांचों बेटियां

उदयपुर, जेएनएन। भाजपा में मेवाड़ के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया ने पहली बार इस विधानसभा में अपनी बेटियों को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया। इससे पहले वह खुद और उनके कार्यकर्ता ही चुनाव प्रचार में उतरते आए हैं।

गुलाचंद कटारिया की पांचों बेटियॉं विभिन्न मोहल्लों में पहुंची तथा मतदाताओं को नारियल बांटकर और उनके गलों में उपरणा पहनाकर अपने पिता के लिए वोट मांगे। उनके साथ कटारिया की पत्नी अनिता कटारिया भी शामिल थीं। कटारिया की बेटियों ने वार्ड 35 में नृत्य करते हुए समर्थन मांगा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कटारिया की सबसे छोटी बेटी चारू और बेटी रेनू के नेतृत्व में चल रही थीं।

बेटियों का सपना, पापा बनें मुख्यमंत्री

भाजपा ने प्रदेश में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत कर रखा है लेकिन कटारिया की पत्नी और उनकी बेटियां अपने पिता को प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने के लिए कोशिश में जुटी हैं। उनका कहना है कि परिवार का सपना है कि कटारिया प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें, इसी लिए वह भी इस बार चुनाव प्रचार के मैदान में उतरीं हैं। चारू और रेनू ने पिता कटारिया के लिए गाना गाते हुए वोट देने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी