पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष जाखड़ बोले- दूलो को तय करना है पत्नी व पार्टी धर्म कैसे निभाएंगे

जाखड़ ने कहा कि राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो की पत्नी का पार्टी को छोड़कर जाना उनका पारिवारिक मामला है। दूलो को देखना है कि वह पत्नी धर्म और पार्टी धर्म कैसे निभाते हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 07:02 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 05:08 PM (IST)
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष जाखड़ बोले- दूलो को तय करना है पत्नी व पार्टी धर्म कैसे निभाएंगे
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष जाखड़ बोले- दूलो को तय करना है पत्नी व पार्टी धर्म कैसे निभाएंगे

जेएनएन, पठानकोट। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को पठानकोट में कहा कि राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो की पत्नी का पार्टी को छोड़कर जाना उनका पारिवारिक मामला है। दूलो को देखना है कि वह पत्नी धर्म और पार्टी धर्म कैसे निभाते हैं।

जाखड़ ने कहा, पार्टी ने दूलो परिवार को बहुत कुछ दिया है, इसलिए वह इस मसले को पहले घर में सुलझाएं। जनता के बीच मामला जाने से पार्टी व दूलो परिवार दोनों को नुकसान होगा। जाखड़ ने कहा कि जगमीत बराड़ का शिअद में जाना कोई बड़ी बात नहीं है। लंबे समय से बराड़ शिअद के साथ जुड़े हुए थे। उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जाखड़ ने कहा कि वह 26 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

पंजाब में अंतिम चरण में चुनाव करवाना केंद्र की साजिश

सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में अंतिम चरण में मतदान करवाना केंद्र सरकार की साजिश है। मतदान के समय किसान गेहूं की कटाई में व्यस्त होंगे। मंडियों में अनाज पहुंचना शुरू हो जाएगा, जबकि अधिकारी चुनाव में ड्यूटी देंगे। समय पर गेहूं खरीद और भुगतान न होने से किसान परेशान होंगे। केंद्र सरकार चाहती है कि किसान पंजाब सरकार पर गुस्सा निकालें।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी