रैली के बाद इस सवाल पर शरमा गए राहुल, मुस्कुराकर हाथ हिलाते हुए चले गए

खन्ना में रैली के बाद राहुुुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने लगभग सभी सवालों के जवाब दिए लेकिन एक सवाल के जवाब में वह शरमा गए।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 08:53 PM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 11:46 AM (IST)
रैली के बाद इस सवाल पर शरमा गए राहुल, मुस्कुराकर हाथ हिलाते हुए चले गए
रैली के बाद इस सवाल पर शरमा गए राहुल, मुस्कुराकर हाथ हिलाते हुए चले गए

जेएनएन, खन्ना [लुधियाना]। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को खन्ना में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस के घोषणा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश के गरीबों को अगर कोई न्याय दे सकता है तो वह केवल कांग्रेस है। 

रैली के बाद राहुुुल ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने लगभग सभी सवालों के जवाब दिए लेकिन एक सवाल के जवाब में वह शरमा गए। दरअसल, पत्रकारों ने जब राहुल से उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो वह जवाब देने के बजाए शरमा गए और मुस्कुराकर हाथ हिलाते हुए निकल गए।

रैली से गायब रहे स्टार प्रचारक दूलो

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल शमशेर सिंह दूलो राहुल गांधी की रैली से नदारद रहे। अपने गृह नगर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में दूलो का शामिल न होना इस कारण भी चर्चा का विषय बना रहा क्योंकि शमशेर सिंह दूलो की पत्नी हरबंस कौर दूलो लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। इतना ही नहीं, पहले उनकी पत्नी के लोकसभा चुनाव में खड़े होने की संभावना थी, लेकिन अंतिम समय में उनके बेटे को बनदीप सिंह दूलो आप से टिकट दे दिया गया।

खास बात यह रही कि विशाल मंच में लगे बैकड्रॉप में कांग्रेस के सभी छोटे-बड़े नेताओं की फोटो लगी थी, लेकिन उसमें दूलो की तस्वीर गायब थी। इससे लोकसभा चुनाव में पार्टी में अंदरखाते चल रही गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। दूलो समर्थक एक कांग्रेसी नेता का कहना था कि रैली में दूलो को आमंत्रित नहीं किया गया, इसलिए वह नहीं आए। वहीं कुछ कांग्रेसियों का कहना था कि भले ही दूलो चुनाव प्रचार से अलग रहें, लेकिन उसके बावजूद आरक्षित वर्ग का वोट बैंक उनके बेटे को अनदेखा नहीं करेगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी