राजा वडिंग का विवादित वीडियो वायरल, कहा-ऐसा श्मशानघाट बनाऊंगा देखते ही बुजुर्ग मरना चाहेंगे

हमेशा ही अपनी बयानों के कारण विवादों में रहने वाले हलका गिद्दड़बाहा के कांग्रेस विधायक अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग़ का विवादित वीडियो वायरल हुआ है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 12:08 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 08:49 PM (IST)
राजा वडिंग का विवादित वीडियो वायरल,  कहा-ऐसा श्मशानघाट बनाऊंगा देखते ही बुजुर्ग मरना चाहेंगे
राजा वडिंग का विवादित वीडियो वायरल, कहा-ऐसा श्मशानघाट बनाऊंगा देखते ही बुजुर्ग मरना चाहेंगे

जेएनएन, श्री मुक्तसर साहिब : हमेशा ही अपनी बयानों के कारण विवादों में रहने वाले हलका गिद्दड़बाहा के कांग्रेस विधायक अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग़ का विवादित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह आटा दाल के लिए तो खजाना खाली बता रहे हैं, लेकिन शमशानघाट पर खुला पैसा खर्च करने की बातें कर रहे हैं।

यह वीडियो बीते बुधवार का है जब वह गिद्दड़बाहा हलके में लोकसभा हलका फरीदकोट से कांग्रेस के प्रत्याशी मुहम्मद सदीक के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। वह वीडियो में कह रहे हैं कि आटा-दाल के साथ चीनी, चाय देने और शगुन स्कीम की राशि बढ़ाने के लिए तो अभी समय लगेगा। क्योंकि खजाना तो खाली है जब खजाने में पैसे आएंगे तो वह भी कर दिया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही वह कह रहे हैं कि गांव में श्मशानघाट पर दस लाख रुपये खर्च कर दिए जाएंगे। जिसके बाद वह कह रहे हैं कि श्मशानघाट को इस कदर सुंदर बना दिए जाएगा कि 80 साल का बुजुर्ग मरना चाहेंगे।  यह बात उसने एक नहीं दो से तीन गांवों में कही है। 

वोट न डालने पर कुत्ते छोडऩे की भी कही थी बात 

बता दें कि इससे पहले भी राजा वडिंग़ की कई वीडियो वायरल हो चुकी है। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस के प्रत्याशी गोठवाल के हक में प्रचार के दौरान खांसी की दवाई देने को कहा था। इसके साथ ही वोट न डालने पर कुत्ते छोडऩे की बात की थी। लेकिन वह प्रत्याशी चुनाव हार गया था। 

चुनाव लड़ने के और तरीके भी होते हैं

उसके बाद गांव गुरुसर में कांग्रेसी प्रत्याशी के हक में आकर उसने विवादित बयान दिया था। जबकि उसके सामने मनप्रीत बादल का समर्थक चुनाव लड़ रहा था। उसने कहा था कि चुनाव जीतने के तो और भी तरीके होते। उसके इस बयान के कारण उसका समर्थक सरपंची का चुनाव भी हार गया था। अब वह मुहम्मद सदीक के साथ जाकर वैसे ही विवादित बयान दे रहा हैं। जोकि आने वाले समय में सदीक के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी