विकास कार्यों के लिए मेघालय को डबल इंजन की जरूरत: मोदी

मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मानती है और इसकी वजह देश की जनता है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Thu, 22 Feb 2018 10:07 PM (IST) Updated:Thu, 22 Feb 2018 11:29 PM (IST)
विकास कार्यों के लिए मेघालय को डबल इंजन की जरूरत: मोदी
विकास कार्यों के लिए मेघालय को डबल इंजन की जरूरत: मोदी

शिलांग, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेघालय में चुनावी रैली को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सत्ताधारी दल पर जमकर वार किया। मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने आपके 50 साल बर्बाद कर दिए। उन्होंने कहा 'राज्य को डबल इंजन की जरुरत है। एक मेघालय से जबकि दूसरा दिल्ली से। अगर यह दोनों इंजन एक साथ काम करेंगे तो पिछले 50 सालों से रुके काम शुरू हो जाएंगे। मेघालय की सड़कों के लिए दिल्ली से करोड़ों रुपये जारी किए जाते हैं लेकिन, यहां सड़कें नहीं दिख रही हैं।

मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह डॉक्टर हैं लेकिन मेघालय में स्वास्थ योजनाएं बदहाल हैं। इस वजह से महिलाओं और बच्चों को अच्छा इलाज नहीं मिल रहा है।पीएम नो जोर देते हुए कहा कि 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के तहत हम राज्य को मजबूत बनाएंगे। भारी भीड़ को देखकर पीएम ने जनता का धन्यवाद किया।

मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मानती है और इसकी वजह देश की जनता है। मैं आपसे अपील करता हूं कि हमें एक बार सिर्फ पांच सालों के लिए मौका दें। मेघालय से पहले मोदी ने नगालेंड के तुएनसांग में चुनावी रैली को संबोधित किया। 

भाजपा ने मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 47 पर अपने उममीदवार खड़े किए हैं और कांग्रेस को सत्‍ता से हटाने की पूरी कोशिश में है।

chat bot
आपका साथी