एमसीडी चुनावः अमित शाह और राजनाथ सिंह करेंगे दिल्ली में जोरदार प्रचार

दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अहम दिन है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 20 Apr 2017 11:44 AM (IST) Updated:Thu, 20 Apr 2017 11:44 AM (IST)
एमसीडी चुनावः अमित शाह और राजनाथ सिंह करेंगे दिल्ली में जोरदार प्रचार
एमसीडी चुनावः अमित शाह और राजनाथ सिंह करेंगे दिल्ली में जोरदार प्रचार

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अहम दिन है। 23 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में कल यानी शुक्रवार शाम पांच बजे को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह एमसीडी चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। 

भाजपा नेताओं के मुताबिक, जहां अमित शाह द्वारका में जनसभा करेंगे, वहीं राजनाथ सिंह किराड़ी और मुस्तफ़ाबाद में  पार्टी प्रत्याशियों के लिए लोगों से वोट मांगेंगे। 

यहां पर बता दें कि तीनों नगर निगमों में पिछले दो दशक से भाजपा का कब्जा है। यहां पर इनके लिए 23 अप्रैल को चुनाव होगा। पूर्ववर्ती एकीकृत दिल्ली नगर निगम को वर्ष 2012 में तीन हिस्सों में बांट कर उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी नगर निगम बनाए गए थे। एनडीएमसी और एसडीएमसी में 104-104 वार्ड और ईडीएमसी में 64 वार्ड हैं। इसका परिणाम 26 अप्रैल को आएगा।

chat bot
आपका साथी