Manipur Election Results 2017 LIVE: इरोम शर्मिला की करारी हार

मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ पहली बार चुनाव लड़ रहीं इरोम शर्मिला ने पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलाइंस (पीआरजेए) की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया था।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Sat, 11 Mar 2017 10:53 AM (IST) Updated:Sat, 11 Mar 2017 11:47 AM (IST)
Manipur Election Results 2017 LIVE: इरोम शर्मिला की करारी हार
Manipur Election Results 2017 LIVE: इरोम शर्मिला की करारी हार

नई दिल्ली, जेएनएन। मणिपुर में सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चुनाव हार गई हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने  शर्मिला को हरा दिया है। 

मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ पहली बार चुनाव लड़ रहीं इरोम शर्मिला ने पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलाइंस (पीआरजेए) की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया था। इबोबी सिंह ने कांग्रेस की तरफ से नामांकन पत्र भरा था।

शर्मिला की सीट को लेकर काफी उत्सुकता थी। सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम के खिलाफ 16 वर्ष तक भूख हड़ताल पर रहीं शर्मिला को जनता का समर्थन नहीं मिला। । उन्होंने अगस्त 2016 में अपनी भूख हड़ताल खत्म की थी।

chat bot
आपका साथी