10 Exit Poll का सार, जानें कहां बन रही है किसकी सरकार

Exit Poll Live Updates: चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही पांच राज्यों (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) के एग्जिट पोल जारी कर दिए गए। नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे।

By Arvind DubeyEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 09:27 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 08:52 AM (IST)
10 Exit Poll का सार, जानें कहां बन रही है किसकी सरकार
10 Exit Poll का सार, जानें कहां बन रही है किसकी सरकार

मल्टीमीडिया डेस्क। राजस्थान और तेलंगाना का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिए गए। सभी की नजरें मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर टिकी थी, जहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।सभी एग्जिट पोल के हिसाब से जानिए कहां किस पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है।

मध्यप्रदेश: 10 एग्जिट पोल,  4 में करीबी मुकाबला, 4 भाजपा और 2 कांग्रेस के पक्ष में

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां भाजपा और कांग्रेस पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी हैं, वहीं तीसरी ताकत के रूप में बसपा व अन्य ने दम लगाया था। प्रदेश को लेकर जारी 4 एग्जिट पोल में करीबी मुकाबला बताया गया है, वहीं 4 एग्जिट पोल प्रदेश में भाजपा और 2 कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना बता रहे हैं। सभी एग्जिट पोल पर नजर डालें तो इंडिया न्यूज-नेता एग्जिट पोल, इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया, न्यूज 24 और न्यूज नेशन ने मध्य प्रदेश में करीबी मुकाबला बताया है। वहीं एबीपी और रिपब्लिक-सी वोटर सर्वे ने कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा सीटें जीतते हुए बताया हैं, दूसरी ओर टाइम्स नाउ- सीएनएक्स, रिपब्लिक-जन की बात, जी न्यूज और इंडिया टीवी ने भाजपा को ज्यादा सीटें जीतने वाला बताया है। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

छत्तीसगढ़: 10 में से 6 एग्जिट पोल ने दिखाई भाजपा की जीत

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं, जिनके लिए दो चरणों, 12 और 20 नवंबर, को वोटिंग हुई थी। 10 बड़ी और प्रमुख एजेंसियों द्वारा दिखाए गए एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है तो 4 पोल में कांग्रेस को ज्यादा सीटें दी गई हैं। संख्या से लिहाज से एग्जिट पोल को देखें तो छत्तीसगढ़ में लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है, वहीं कुछ एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

राजस्थान: 8 एग्जिट पोल बता रहे बन सकती है कांग्रेस की सरकार

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं, लेकिन शुक्रवार को 199 सीटों पर वोटिंग हुई। 8 एग्जिट पोल ने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है और एक पोल यहां मुकाबला बता रहा है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, न्यूज 24, न्यूज नेशन, न्यूज एक्स, इंडिया टीवी, टाइम्स नाउ-सीएनएक्स, न्यूज 24 और एबीपी के एग्जिट पोल में राजस्थन में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं रिपब्लिक टीवी राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा में करीबी मुकाबला बता रहा है। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

तेलंगाना: एग्जिट पोल में टीआरएस को स्पष्ट बहुमत

तेलंगाना में कुल 119 सीटे हैं, जिनके लिए शुक्रवार को वोट डाले गए। एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां टीआरएस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। यानी चंद्रशेखर राव सत्ता में वापसी कर रहे हैं। टाइम्स नाउ-CNX के मुताबिक तेलंगाना में 119 में से TRS को 66, कांग्रेस को 37 और भाजपा को 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस तरह से सत्तारुढ़ TRS की सत्ता में वापसी हो रही है। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

मिजोरम: किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं

मिजोरम की 40 सीटों पर 28 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां कोई एग्जिट पोल किसी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देता नजर नहीं आ रहा है। टाइम्स नाउ-CNX के मुताबिक मिजो नेशनल फ्रंट को 18, कांग्रेस को 16 और अन्य के खाते में 6 सीटें जाती दिखाई दे रही है। रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक मिजोरम नेशनल फ्रंट को 16-20, कांग्रेस को 14-18 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें मिल सकती है। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

chat bot
आपका साथी