MP Election 2018 : स्ट्रांग रूम के गेट पर कार से टक्कर मार घुसने की कोशिश

MP Election 2018 : स्ट्रांग रूम के मुख्य गेट पर रविवार देररात स्कॉर्पियो सवार युवकों ने टक्कर मारकर घुसने की कोशिश की।

By Prashant PandeyEdited By: Publish:Tue, 04 Dec 2018 12:58 PM (IST) Updated:Tue, 04 Dec 2018 12:58 PM (IST)
MP Election 2018 : स्ट्रांग रूम के गेट पर कार से टक्कर मार घुसने की कोशिश
MP Election 2018 : स्ट्रांग रूम के गेट पर कार से टक्कर मार घुसने की कोशिश

सतना, नईदुनिया प्रतिनिधि। सतना में व्यंकट क्रमांक 1 स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम के मुख्य गेट पर रविवार देररात स्कॉर्पियो सवार युवकों ने टक्कर मारकर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 4 अन्य आरोपित फरार हैं। स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी 19सीबी0505 में सवार युवकों ने पहले तो कार में ही बैठकर जमकर शराब पी। इसके बाद नशे में धुत होकर स्ट्रांग रूम के मुख्य गेट पर टक्कर मारकर घुसने की कोशिश की।

इस दौरान वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग भाग गए। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि स्कार्पियो में सतना से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा का पंपलेट लगा हुआ था। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर एक आरोपित रूद्र सिंह कुशवाहा निवासी अबेर और प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सुरक्षाकर्मियों ने जानकारी दी कि रविवार देररात स्कार्पियो में सवार 6 लोग शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी से स्ट्रांग रूम के गेट पर टक्कर मारी, उनका गेट के अंदर घुसने का इरादा था। - पीएस त्रिपाठी, एसडीएम सतना  

chat bot
आपका साथी