मध्य प्रदेश में पूर्व सांसदों को मैदान में उतारेगी कांग्रेस

इस बार पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा, प्रेमचंद गुड्डू, विजयलक्ष्मी साधौ और मीनाक्षी नटराजन को पार्टी ने चुनाव लड़ाने के संकेत दे दिए हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 09:56 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 10:28 PM (IST)
मध्य प्रदेश में पूर्व सांसदों को मैदान में उतारेगी कांग्रेस
मध्य प्रदेश में पूर्व सांसदों को मैदान में उतारेगी कांग्रेस

नईदुनिया, इंदौर। मध्य प्रदेश में कभी मालवा-निमाड़ कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन बीते 20 वर्ष में भाजपा ने यहां अपना परचम फहरा रखा है। यहां ज्यादातर सीटें जीत कर भाजपा की सत्ता में जाने की राह तीन मर्तबा आसान हुई है। इस बार कांग्रेस ने मालवा-निमाड़ में अपनी सीटों को बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाई है। पूर्व सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारेगी। इससे पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी का प्रदर्शन सुधरने की उम्मीद है।

पिछले चुनाव में इंदौर संभाग में आठ और उज्जैन संभाग में एक सीट कांग्रेस ने जीती थी। एक सीट निर्दलीय ने जीती थी। मालवा-निमाड़ की 56 सीटें जीत कर भाजपा ने बड़ी लीड ली थी। इस बार कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति की सीटों पर नए चेहरों के साथ पूर्व सांसदों को उतारने की तैयारी में है।

इस बार पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा, प्रेमचंद गुड्डू, विजयलक्ष्मी साधौ और मीनाक्षी नटराजन को पार्टी ने चुनाव लड़ाने के संकेत दे दिए हैं। पूर्व सांसद अरुण यादव ने किसी भी सीट के लिए अभी तक अपनी मंशा जाहिर नहीं की है, पर पार्टी ऐन वक्त पर उन्हें भी चुनाव लड़ने को कह सकती है। बड़वाह विधानसभा सीट के लिए उनका नाम चर्चा में है।

chat bot
आपका साथी