Election 2019 : बांदा संसदीय सीट पर मुकाबले को तैयार योद्धा, 16.92 लाख मतदाता करेंगे किस्मत का फैसला

कांग्रेस भाजपा और सपा बसपा गठबंधन के बीच त्रिकोणात्मक संघर्ष के आसार बन रहे हैं।

By AbhishekEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 01:40 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 02:14 PM (IST)
Election 2019 : बांदा संसदीय सीट पर मुकाबले को तैयार योद्धा, 16.92 लाख मतदाता करेंगे किस्मत का फैसला
Election 2019 : बांदा संसदीय सीट पर मुकाबले को तैयार योद्धा, 16.92 लाख मतदाता करेंगे किस्मत का फैसला
चित्रकूट, जेएनएन। बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर कांग्रेस, भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन समेत आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला 16 लाख 92 हजार 478 मतदाता छह मई सोमवार को करने जा रहे हैं। इनमें नौ लाख 21 हजार 7&7 पुरुष, 7 लाख 70 हजार 672 महिला और 51 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। लोकसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 1924 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसे में बांदा जिले की तीन विधानसभा सीटों पर 1085, चित्रकूट जिले की दो विधानसभा सीटों पर 8&9 पोलिंग बूथ हैं। 
इस संसदीय सीट में बांदा सदर, बबेरू, नरैनी और चित्रकूट जिले की चित्रकूट सदर व मानिकपुर  विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। बांदा सदर में तीन लाख 09 हजार 227 वोटर, बबेरू में तीन लाख && हजार &46, नरैनी में तीन लाख 41 हजार 784, चित्रकूट सदर में तीन लाख  69 हजार 587 वोटर और मानिकपुर में तीन लाख &8 हजार 5&4 मतदाता शामिल हैं। संसदीय सीट पर कांग्रेस की टिकट पर बालकुमार पटेल, भाजपा की टिकट से आरके सिंह पटेल, सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्यामा चरण गुप्ता चुनाव मैदान में हैं। तीनों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी बालकुमार पटेल 
कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे बाल कुमार पटेल ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत बसपा से की थी। इसके बाद वर्ष 2009 में वह मीरजापुर सीट से सपा की टिकट पर सांसद चुने गए। वर्ष 2014 में सपा की टिकट पर वह बांदा-चित्रकूट लोकसभा से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। 2019 में सपा से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस का दामन थाम कर मैदान में उतरे हैं।
भाजपा उम्मीदवार आरके सिंह पटेल 
भाजपा के प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने छात्र राजनीति से सियासत की पारी शुरू की। बसपा से चुनाव लड़कर पहली बार विधायक बने थे और बसपा की सरकार में मंत्री भी रहे। वर्ष 2009 में बांदा-चित्रकूट से सपा की टिकट पर सांसद चुने गए। वर्ष 2017 में भाजपा का झंडा थामा और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। 2019 के लिए पार्टी ने उनपर संसदीय सीट पर दांव लगाया है। 
गठबंधन उम्मीदवार श्यामा चरण गुप्ता 
सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार श्यामा चरण गुप्ता उद्योगपति हैं। सपा की टिकट पर 1999 में बांदा चित्रकूट सीट पर चुनाव लड़े और दूसरे नंबर पर रहे थे। वर्ष 2004 में फिर चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर संसद पहुंचे। इसके बाद वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट पर प्रयागराज से चुनाव लड़कर सांसद चुने गए। अब 2019 में वह गठबंधन की ओर से बतौर सपा उम्मीदवार फिर बांदा-चित्रकूट सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
चित्रकूट के मूल निवासी हैं प्रत्याशी 
बांदा चित्रकूट संसदीय सीट पर चुनावी समर में किस्मत आजमा रहे तीनों प्रमुख उम्मीदवार चित्रकूट के रहने वाले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार बाल कुमार पटेल का गांव मानिकपुर ब्लॉक का देवकली है। भाजपा के  आरके सिंह पटेल कर्वी ब्लॉक के बालापुर खालसा के रहने वाले हैं। गठबंधन उम्मीदवार श्यामा चरण गुप्ता मानिकपुर के ऊंचाडीह निवासी हैं। तीनों उम्मीदवारों को लेकर एक दिलचस्प बात यह भी है कि वे समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुके हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी