मतभेद भुलाकर एक होने का संकल्प लें कार्यकर्ता : जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने गरीबों किसानों नौजवानों व महिलाओं के लिए तमाम योजना चलाईं। विकास के नाम पर ही भाजपा जनता के बीच गई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 07:06 PM (IST)
मतभेद भुलाकर एक होने का संकल्प लें कार्यकर्ता : जेपी नड्डा
मतभेद भुलाकर एक होने का संकल्प लें कार्यकर्ता : जेपी नड्डा

सम्भल, जेएनएन। बहजोई के पवांसा के पंडित राम प्रसाद शर्मा इंटर कालेज में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद को भुलाकर एक होने का संकल्प लें। यह वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व उनके विकासपरक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का है। भाजपा अनुशासन वाली पार्टी है और इकलौता ऐसा दल है जहां आम कार्यकर्ता को भी पहचान मिलती है। बूथ स्तर पर बनी कमेटियां अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने गरीबों, किसानों, नौजवानों व महिलाओं के लिए तमाम योजना चलाईं। विकास के नाम पर ही भाजपा जनता के बीच गई है। आज विरोधी दल मोदी हटाओ का नारा देते हुए एकजुट हैं। यह एकजुटता सत्ता के लालच में किया गया है। इसे जनता समझती है।

जनता तय करें किसकी सरकार चाहिए : लक्ष्मीकांत बाजपेयी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि यह चुनाव उन ताकतों के खिलाफ है जिन्होंने प्रदेश और देश को पीछे धकेल दिया है। जनता तय करे कि उन्हें राष्ट्रवादी सरकार चाहिए या राष्ट्र विरोधी। जनता ने उत्तर प्रदेश में दस साल का सपा और बसपा का शासन देखा है।इसके पहले भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश ङ्क्षसघल के साथ ही एमएलसी डॉ. जयपाल ङ्क्षसह व्यस्त, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी गोपाल अंजान, प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक सत्येंद्र ङ्क्षसह सहित अन्य नेताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष राजेश ङ्क्षसघल, पूर्व एमएलसी पप्पू चौधरी, पूर्व एमएलसी भारत ङ्क्षसह यादव, सम्भल से पूर्व प्रत्याशी डॉ. अरङ्क्षवद गुप्ता, असमोली के नरेंद्र ङ्क्षसह, नगर पालिका अध्यक्ष चन्दौसी इंदूरानी, राजेश शंकर राजू, गुलफाम ङ्क्षसह यादव, सुरेश सैनी, मुकेश सोम, विरलेश यादव ने भी संबोधित किया। संचालन पंकज गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी