Lok Sabha Election 2019 : तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ने की पहली चुनावी सभा

Lok Sabha Election 2019. मुसाबनी बस स्टैंड में जमशेदपुर से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी प्रो. अंजना महतो ने चुनावी सभा को संबोधित किया। यह यहां पहली चुनावी सभा थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 02:54 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 02:54 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ने की पहली चुनावी सभा
Lok Sabha Election 2019 : तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ने की पहली चुनावी सभा
मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। Lok  Sabha Election 2019 मुसाबनी बस स्टैंड में जमशेदपुर से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी प्रो. अंजना महतो ने चुनावी सभा को संबोधित किया। यह यहां पहली चुनावी सभा थी। समर्थक यहां ढोल नगाड़े के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए जुलूस की शक्ल में पहुंचे।

सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अंजना महतो ने बजरंगबली की मूर्ति पर फूल चढ़ाकर जीत का आशीर्वाद मांगा। सभा में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए वोट मांगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों पर हमला बोला। इस मौके पर उनके पति विधायक श्रीकांत महतो भी मौजूद थे। उन्होंने सबसे वोट देने की अपील की। सभा को जिलाध्यक्ष कृष्णा लोहार, सुनील महली, प्रसनजीत बोस, सोनू कालिंदी, जगदीश चंद्र भकत, जोसेफ मुर्मू ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी