Lok Sabha Election 2019: मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा विधायकों की पहली अग्नि परीक्षा

Lok Sabha Election 2019 मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा विधायकों की पहला कडा मुकाबला आज होगा परिणाम 23 मई को आएगा।

By BabitaEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 10:42 AM (IST) Updated:Sun, 19 May 2019 10:42 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019:  मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा विधायकों की पहली अग्नि परीक्षा
Lok Sabha Election 2019: मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा विधायकों की पहली अग्नि परीक्षा

मंडी, हंसराज सैनी। मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा विधायकों की पहली अग्नि परीक्षा आज होगी। परिणाम चार दिन बाद यानी 23 मई को आएगा। जो मेरिट में आएगा उसे साढ़े तीन साल तक वाहवाही मिलेगी। पिछड़ने वालों को सरकार व संगठन का कोप सहना होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे से विधायकों व मंत्रियों की कार्य कुशलता व लोकप्रियता का पता चलेगा।

छह जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्र इस संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। इसमें मंडी जिला के 9, कुल्लू के 4, शिमला जिला का रामपुर, चंबा का भरमौर, किन्नौर व लाहुल-स्पीति शामिल है। 17 से 14 हलकों में भाजपा व उसके समर्थित विधायक काबिज है। कांग्रेस के हाथ कुल्लू सदर, रामपुर व किन्नौर है। जोगेंद्रनगर हलके से निर्दलीय प्रकाश राणा विजयी हुई थे। अब वह भाजपा के साथ हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गौर किया जाए तो भाजपा को पूरे संसदीय क्षेत्र में करीब 1.36 लाख वोटों की बढ़त मिली थी। भाजपा अगर विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराने में भी सफल रही तो डगर आसान होगी। यहां दोनों प्रमुख पार्टियां  भितरघात से सहमी हुई है। दोनों दलों के कई नेता शक की रडार पर है। भितरघात यहां किसी का भी खेल बिगाड़ सकता है।       

चुनौती कांग्रेस के समक्ष भी कम नहीं है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशियों को बड़े मतांतर से हार का सामना करना पड़ा था। मतांतर को कम करना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। अगर कोई मतांतर कम नहीं कर पाया तो उसके लिए 2022 की राह आसान नहीं होगी। चुनावी समर में उतरने से पहले ऐसे नेताओं को टिकट की जंग लड़नी होगी। कई हलकों में टिकट के लिए दूसरी पंक्ति के नेताओं ने अभी से कदमताल शुरू कर दिया है। 

अधिक से अधिक मतदान करवाने की होड़ 

अपने-अपने दल के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा व कांग्रेस के नेताओं में खूब होड़ रहेगी। मंडी जिला में सदर, जोगेंद्रनगर, बल्ह व सराज, कुल्लू में सदर, मनाली व शिमला के रामपुर की मतदान प्रतिशतता पर सबकी नजर रहेगी। इन्हीं हलकों से जीत का रास्ता निकलेगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी