Loksabha Election 2019 : प्रियंका चुनाव लड़ेंगी तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी : सिद्धार्थनाथ

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने गांधी नेहरु परिवार पर बोला हमला कहा अमेठी के युवा मोदी के साथ हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 06:18 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 06:18 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : प्रियंका चुनाव लड़ेंगी तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी : सिद्धार्थनाथ
Loksabha Election 2019 : प्रियंका चुनाव लड़ेंगी तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी : सिद्धार्थनाथ

अमेठी, जेएनएन। गौरीगंज के रणंजय इंटरमीडिएट कालेज के मैदान में शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बोले हुए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका व उनके परिवार पर सीधा हमला बोला और कहा कि अमेठी की जनता सच को जान चुकी है और अब वह मोदी के साथ है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहाकि यहां एक व्यक्ति खुद युवा कहता है, उसे युवा मोर्चा ही काटेगा। लोहा लोहे को काटता है। राहुल गांधी को अमेठी 15 सालों से झेल रही है, लेकिन यहां विकास को रफ्तार मोदी व योगी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आने बाद जोर पकड़ा। स्मृति ने बिजली, स्कूल, सड़क के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में तमाम काम करवाए हैं।

प्रियंका वाड्रा पर हमला बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहाकि प्रियंका चुनाव लड़ेगी तो जमानत जब्त हो जाएगी। प्रियंका ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी का अपमान किया। जनता मोदी के साथ है, वह सबकुछ समझती है। इससे पहले जिला मंत्री अनुग्रह नारायण मिश्र,भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह व महामंत्री विषुव मिश्र, सौरभ व सुनिल सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ राज्यमंत्री सुरेश पासी, विधायक दल बहादुर व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी का स्वागत किया।

सम्मेलन में केके सिंह, राजेश अग्रहरि, रविंद्र सिंह, विजय विक्रम सिंह, उमाशंकर पांडेय, गोविंद सिंह, राम प्रसाद मिश्र, केशव सिंह, प्रियंक हरि विजय तिवारी, रणवीर सिंह, महेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी