शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव की खोल दी पोल, बोले-मायावती के सामने घुटने टेक दिए

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पूर्व मुख्‍यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की खोल पोल दी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 03:41 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 03:45 PM (IST)
शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव की खोल दी पोल, बोले-मायावती के सामने घुटने टेक दिए
शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव की खोल दी पोल, बोले-मायावती के सामने घुटने टेक दिए

मुरादाबाद, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पूर्व मुख्‍यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की खोल पोल दी। उन्‍होंने सम्‍भल संसदीय सीट पर अपनी पार्टी के प्रत्‍याशी करनपाल सिंह यादव की चुनावी जनसभा में दो टूक कहा कि मायावती के सामने अखिलेश यादव ने घुटने टेक दिए हैं।

सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के महागठबंधन को बताया ठगबंधन

रविवार को सम्‍भल लोकसभा सीट के पार्टी प्रत्‍याशी करन सिंह यादव के समर्थन में कैला देवी धाम में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि यह महागठबंधन (सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल)नहीं बल्कि ठगबंधन है।

मैंने तथा नेताजी ने सींचकर इतना बड़ा बनाया था सपा को

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने दवा किया कि समाजवादी पार्टी चुनाव के बाद 10 सीट भी जीतने की स्थिति में नहीं रहेगी। उन्‍होंने कहा कि जिस पार्टी को मैंने तथा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने सींचकर इतना बड़ा बनाया कि हम 80 सीटों पर चुनाव लड़ते थे। इतना ही नहीं 7 राज्यों में भी हमारे प्रत्याशी खड़े होते थे। आज समाजवादी पार्टी ने बसपा के सामने घुटने टेक दिए हैं।

अखिलेश ने मेरे साथ भी धोखा किया और नेताजी के साथ भी

आज वह मात्र 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि हमारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी महज 6 माह पुरानी है और हम 60 सीटों पर यूपी में चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा हमारे प्रत्याशी 11 राज्यों में भी चुनाव मैदान में हैं। उन्‍होंने कहा कि नेताजी को वर्ष 2003 में हमने अपने दम पर मुख्यमंत्री बनवाया था। आज उन्‍हीं नेता जी के साथ अखिलेश ने धोखा कर दिया। अखिलेश को हमने चलना सिखाया, पढ़ना सिखाया और आगे बढ़ाया लेकिन आज अखिलेश ने मेरे साथ भी और नेताजी के साथ भी धोखा किया।

chat bot
आपका साथी