कुरुक्षेत्र के इस गांव में भाजपा प्रत्याशी की राहें मुश्किल, लगे गो बैक के नारे

कुरुक्षेत्र के बारवा गांव में नायक सिंह सैनी के खिलाफ हूटिंग हुई। एक तरफ जिंदाबाद के नारे लग रहे थे तो दूसरी तरह युवाओं ने गो बैक की हूटिंग की।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 06:39 PM (IST)
कुरुक्षेत्र के इस गांव में भाजपा प्रत्याशी की राहें मुश्किल, लगे गो बैक के नारे
कुरुक्षेत्र के इस गांव में भाजपा प्रत्याशी की राहें मुश्किल, लगे गो बैक के नारे

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को बारवा गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ युवाओं ने हूटिंग करते हुए गो बैक के नारे लगाए। हालांकि मौके पर सैनी के साथ कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की अच्छी-खासी संख्या होने के कारण युवकों को खदेड़ दिया। हूटिंग के बीच नायब सैनी जिंदाबाद के नारे भी लगने से शुरू हो गए, जिससे युवकों की आवाज दब गई। 

भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी रात को बारवा में जनसभा को संबोधित करने के लिए गए थे। जनसभा समाप्त होने के बाद मंच से कार की ओर जाते वक्त कुछ युवाओं ने हूटिंग शुरू कर दी। उन्‍होंने नायब सिंह सैनी गो बैक के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि इस दौरान सैनी के गांव में काफी समर्थक मौके पर मौजूद थे। हूटिंग होते ही उनके समर्थकों ने नायब सैनी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिया। वहीं लोगों ने उन युवकों को भी मौके से खदेड़ दिया। 

विपक्षी पार्टी के थे युवा
विधायक सुभाष सुधा का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी को पूरा समर्थन मिल रहा है। यह विपक्षी पार्टियों से सहन नहीं हो रहा है। जिसके चलते विपक्षी पार्टी के कुछ युवकों ने नारेबाजी की थी। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा ने देश व प्रदेश में विकास किया है। जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ वह काम अब हुए हैं। यह विपक्षी बौखलाहट है। 

गुहला का वीडियो भी आया था
कुछ दिन पहले गुहला का बताकर एक और वीडियो भी सोशल साइट पर वायरल किया गया था, जिसमें कुछ युवक नायब सैनी के सामने ही उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हालांकि यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह वीडियो चुनाव प्रचार के दौरान का है, या पहले किसी दौरे के समय का।

chat bot
आपका साथी