प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी को बताया कमजोर प्रधानमंत्री, कहा- मेरे भाई राहुल सहनशील

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर में कहा कि नरेंद्र मोदी जनता का सामना करने से डरते हैं इसीलिए 56 इंच का सीना सामने लाते हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 03:41 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 03:41 PM (IST)
प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी को बताया कमजोर प्रधानमंत्री, कहा- मेरे भाई राहुल सहनशील
प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी को बताया कमजोर प्रधानमंत्री, कहा- मेरे भाई राहुल सहनशील

कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर से पार्टी उम्‍मीदवार श्रीप्रकाश जायसवाल और अकबरपुर से प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में रोड शो करने के लिए शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने नरेंद्र मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री और राहुल गांधी को सहनशील नेता बताया। प्रियंका ने दादी, पापा और भाई की बात करते हुए भावनात्मक पाशा भी फेंका।

पूरे होमवर्क के साथ आईं प्रियंका ने शुक्रवार को शहर की नब्ज और दिल पर सधा हाथ रखा। प्रियंका ने बीस बरस पहले के चमड़ा उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि देखिए, अब कानपुर का कैसा हाल हो गया है। यहां का चर्चित चमड़ा उद्योग पर तकड़ी मार पड़ी है। भाजपा सरकार ने आपको स्मार्ट सिटी का उपहार दिया। उसका क्या हुआ? शहर तो स्मार्ट नहीं हुआ लेकिन अब आप स्मार्ट हो जाइए। शुक्रवार शाम 4.45 बजे एयरपोर्ट पहुंचीं प्रियंका ने पहले रामादेवी चौराहे तक राजाराम पाल, फिर घंटाघर चौराहे से फूलबाग चौराहे तक श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान प्रियंका शहर से बात शुरू करते हुए प्रधानमंत्री तक ले गईं। उन्‍होंने नरेंद्र मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को दुर्बल बताया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता का सामना करने से डरते हैं, इसीलिए 56 इंच का सीना सामने लाते हैं। ये लोग मेरे भाई राहुल गांधी को गाली देते हैं। कभी मां के नाम पर तो कभी पिता के नाम पर लेकिन भाई हंसते रहते हैं। मैं अपने भाई की सराहना नहीं करना चाहती लेकिन, आप खुद देखिए। राहुल अपनी गलतियां सुधारते हैं। यह उनकी आत्मशक्ति और उनकी सहनशीलता है।

chat bot
आपका साथी