Lok Sabha Election 2019: 24 को झारखंड के लोहरदगा में गरजेंगे PM मोदी

Lok Sabha Election 2019. प्रधानमंत्री झारखंड में अपने चुनावी प्रचार का आगाज लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के गुमला से करेंगे। यहां केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत भाजपा के उम्‍मीदवार हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 07:05 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: 24 को झारखंड के लोहरदगा में गरजेंगे PM मोदी
Lok Sabha Election 2019: 24 को झारखंड के लोहरदगा में गरजेंगे PM मोदी
रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनावों में पूरे दमखम से जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को झारखंड में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। यह पीएम मोदी की झारखंड में पहली चुनावी जनसभा होगी। लोहरदगा से केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत भाजपा के उम्‍मीदवार हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने सुखदेव भगत को चुनावी मैदान में उतारा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी यहां दिन के 11 बजे सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। वे करीब 40 मिनट लोहरदगा में रुकेंगे। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र की सभा में भाग लेने के बाद वे पश्चिम बंगाल के बोलपुर और रानाघाट में जनसभाएं करेंगे। इधर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को दिन के करीब 11 बजे लोहरदगा के विद्या मंदिर में भारतीय जनता पार्टी की महत्‍वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी