Lok Sabha Election 2019: धनबाद में 8 नामांकन पत्र खारिज, 20 वैध, 26 को साफ होगी योद्धाओं की तस्वीर

26 अप्रैल 2019 को अपराह्न तीन बजे तक का समय अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के लिए निर्धारित है। जो अभ्यर्थी चुनाव नहीं लडऩा चाहते हैं वे अपना नाम वापस ले सकते हैं।

By mritunjayEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 07:52 AM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 07:52 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: धनबाद में 8 नामांकन पत्र खारिज, 20 वैध, 26 को साफ होगी योद्धाओं की तस्वीर
Lok Sabha Election 2019: धनबाद में 8 नामांकन पत्र खारिज, 20 वैध, 26 को साफ होगी योद्धाओं की तस्वीर

धनबाद, जेएनएन। धनबाद लोकसभा सीट से नामांकन करने वाले 28 उम्मीदवारों में से आठ का नामंकन रद हो गया है। अब 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। शुक्रवार 26 अप्रैल को नाम वापसी का दिन निर्धारित है। इसके बाद सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा और चुनाव प्रचार अपने पूरे सवाब पर होगा।

बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ए दोड्डे के नेतृत्व में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद 20 प्रत्याशियों का पर्चा सही पाया गया। खामियों के कारण आठ को रद कर दिया गया।

जिन आवेदकों का पर्चा रद हुआ

1. फैजल खान

2. सुरेशचंद्र महथा

3. द्वारिका प्रसाद कुशवाहा

4. कार्तिक महतो

5. मनीष कुमार सिंह

6. विष्णु महतो

7. रविशंकर मिश्रा

8. रामप्रसाद सिंह

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के विभिन्न धाराओं के प्रावधान के तहत उपरोक्त उम्मीदवारों का नामांकन अस्वीकार किया गया है। जिन उम्मीदवारों का नामांकन अस्वीकार किया गया है उन्हें रिजेक्शन ऑर्डर की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।

-आंजनेयुलु दोड्डे, उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, धनबाद

26 अप्रैल तक नाम वापसी : निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 26 अप्रैल 2019 को अपराह्न तीन बजे तक का समय अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के लिए निर्धारित है। जो अभ्यर्थी चुनाव नहीं लडऩा चाहते हैं वे अपना नाम वापस ले सकते हैं। निर्धारित समय के बाद सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा।

जिनका नामांकन वैध

नाम - पार्टी

कीर्ति झा आजाद - कांग्रेस

पशुपतिनाथ सिंह - भारतीय जनता पार्टी

दीपक कु. दास - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक

मिहिरचंद्र मंडल - आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया

केसी सिंहराज - लाल बहादुर शास्त्री जनहित पार्टी

राम लाल महतो - सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट)

हीरालाल संखवार - ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक

वामापदो बाउरी - भारतीय जनमुक्ति मोर्चा

सुधीर कु. महतो -बहुजन मुक्ति पार्टी

माधवी सिंह - ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस

मेघनाथ रवानी - बहुजन समाज पार्टी

मेराज खान - समाजवादी पार्टी

प्रेम प्रकाश पासवान - निर्दलीय

लक्ष्मी देवी - निर्दलीय

सिद्धार्थ गौतम - निर्दलीय

मंतोष कुमार मंडल - निर्दलीय

राजेश कुमार सिंह - निर्दलीय

संजय पासवान - निर्दलीय

वरुण कुमार पासवान - निर्दलीय

उमेश पासवान - निर्दलीय

chat bot
आपका साथी