जेब में नहीं धेला, फिर भी मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे मेहर सिंह

मंडी संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रत्याशी मेहर सिंह के पास न कोई नकदी है न कोई वाहन व स्वर्ण आभूषण फिर भी मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

By BabitaEdited By: Publish:Tue, 30 Apr 2019 12:03 PM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 12:03 PM (IST)
जेब में नहीं धेला, फिर भी मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे मेहर सिंह
जेब में नहीं धेला, फिर भी मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे मेहर सिंह
मंडी, जेएनएन। जेब में नहीं धेला, फिर भी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे जनाब। मंडी संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रत्याशी मेहर सिंह की कमोवेश यहीं हालत है। उनके पास न कोई नकदी है, न कोई वाहन व स्वर्ण आभूषण हैं। मात्र सिर्फ सात बिस्वा भूमि है। उस पर मकान बना हुआ है। आपराधिक रिकॉर्ड में भी इनका कोई सानी नहीं है। जनाब पर घर में घुसकर भाई के साथ दो बार मारपीट, एक व्यक्ति की नाक की हड्डी तोड़ने व सरकारी पैसे के गबन यानी धोखाधड़ी का आरोप है। धोखाधड़ी के आरोप में एक माह सलाखों के पीछे काट चुके हैं।

हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। मेहर सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र के करसोग हलके की भनेरा पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। 2012 से 2018 के बीच चार आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। उनकी पत्नी के पास भी कोई चल अचल संपत्ति नहीं है। बेटे के पास एक मारुति कार, 60 ग्राम स्वर्ण आभूषण व एक मकान है। महेर सिंह दसवीं पास हैं।

chat bot
आपका साथी