नितिन गडकरी ने कहा, हमने पांच साल में जो किया कांग्रेस वह 50 साल में नहीं कर पाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को हटाया। पांच साल में हमारी सरकार ने जो काम किया वह कांग्रेस 50 साल में नही कर पाई।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 10 May 2019 04:56 PM (IST) Updated:Sat, 11 May 2019 10:15 AM (IST)
नितिन गडकरी ने कहा, हमने पांच साल में जो किया कांग्रेस वह 50 साल में नहीं कर पाई
नितिन गडकरी ने कहा, हमने पांच साल में जो किया कांग्रेस वह 50 साल में नहीं कर पाई

गोरखपुर/देवरिया, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पांच साल में हमारी सरकार ने जो काम किया कांग्रेस वह 50 साल में नही कर पाई। हम केवल गंगा की सफाई नही कर रहे बल्कि इससे मिलने वाली उप नदियों की भी सफाई करा रहे। पहली बार गंगा अविरल बनी और कुम्भ में लोगों ने बिना झिझक के स्नान किया। हमने अभी केवल 30 फीसद कार्य पूर्ण किया है। अगले मार्च तक 100 फीसद कार्य पूर्ण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देवरिया में रिंग रोड की मंजूरी दी गई। देवरिया बाईपास का भी कम जल्द पूरा होगा। हम राष्ट्रीय मार्ग ही नहीं जलमार्ग भी बना रहे हैं। प्रयागराज से लेकर बनारस तक जलमार्ग बनाया। दिल्ली से निकला जलमार्ग देश के कोने-कोने तक जाएगा। यह एक क्रांति होगी। हमने गंगा पार उतरने वाले पोर्ट की भी मंजूरी दी है।

उन्‍होंने कहा कि हम केवल गंगा पर ही नहीं गंडक पर भी कम कर रहे हैं। देश बदल रहा है, देश में आज गेहूं और चावल सरप्लस है। हमारी सरकार ने यह तय किया है कि गन्ने के जूस से इथेनॉल बनाएंगे। महाराष्‍ट्र में बसें एथेनॉल से चलती हैं। जो हवाई ईंधन हम इम्पोर्ट करते हैं वह महंगा है। कहा कि नागपुर में बॉथरूम का पानी भी उपयोग में लाया जा रहा है। इस देश मे किसी चीज की कमी नहीं है। कमी है तो सही नेतृत्व की। हमने मोदी के नेतृत्व में काम कर दिखाया। उन्‍होंने लोगों से पूछा कि आपको मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए कि मजबूर। कहा कि जो एक दूसरे का चेहरा नहीं देखना चाहते थे वह मोदी के डर से आज आज एक हो गए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी