आप ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- गठबंधन के लिए पार्टी गंभीर नहीं, हम लगातार प्रयास कर रहे

आप के नेता गोपाल राय ने पश्चिमी दिल्ली सीट पर प्रत्याशी की घोषणा के दौरान राय ने कहा कि जनता को मोदी और शाह की तानाशाही से बचाने के लिए आप ने कांग्रेस से हाथ मिलाने का प्रयास किया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 03:25 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 03:25 PM (IST)
आप ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- गठबंधन के लिए पार्टी गंभीर नहीं, हम लगातार प्रयास कर रहे
आप ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- गठबंधन के लिए पार्टी गंभीर नहीं, हम लगातार प्रयास कर रहे

नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन को लेकर एक बार फिर असमंजस की स्थिति बन गई है। रविवार को आप के न सिर्फ तेवर तल्ख नजर आए बल्कि कांग्रेस पर एक बार फिर पार्टी हमलावर होती नजर आई। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अंदरखाने पक रही सियासी खिचड़ी में कुछ न कुछ गड़बड़ी जरूर है।

रविवार को आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पश्चिमी दिल्ली सीट पर प्रत्याशी की घोषणा के दौरान राय ने कहा कि जनता को मोदी और शाह की तानाशाही से बचाने के लिए आप ने कांग्रेस से हाथ मिलाने का प्रयास किया। तीन महीने से कांग्रेस गैरजिम्मेदाराना रवैया अख्तियार किए है, जो निराशाजनक है।

गोपाल राय ने कहा कि गठबंधन के लिए अब समय बहुत आगे निकल गया है, लेकिन फिर भी दरवाजे अभी खुले हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग जानते हैं कि भाजपा को हराने का दम केवल आप में है। कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ कर भाजपा को जिताने में उसकी मदद कर रही है और दिल्ली के पूर्ण राज्य के हक को कुचलने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ मीडिया में गठबंधन कर रही है, जबकि वास्तव में गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। देश से भाजपा को हटाने के लिए कांग्रेस को गंभीर होना पड़ेगा। राय ने कहा कि आप ने कभी भी बातचीत बंद नहीं की, जबकि कांग्रेस सिर्फ मीडिया में बातचीत करती है। पहले दिन से पार्टी का कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोवा और चंडीगढ़ को मिलाकर 33 सीटें हैं। इस पर बैठकर बातचीत कर ली जाए। हालांकि, आप का रुख साफ है यदि पांचों राज्यों में रास्ता बनता है तो पार्टी ठोस बातचीत के लिए तैयार है।

chat bot
आपका साथी