Morena Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: मुरैना में बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर जीते

Morena Lok Sabha Election Result 2019 LIVE मुरैना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने जीत दर्ज की है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 11:59 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:17 PM (IST)
Morena Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: मुरैना में बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर जीते
Morena Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: मुरैना में बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Morena Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: मुरैना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के उम्मीदवार राम निवास को हरा दिया है। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को 541689 और राम निवास को 428348 मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के उम्मीदवार करतार सिंह भड़ाना तीसरे नंबर पर हैं।

वर्ष 2014 में, मध्यप्रदेश राज्य में, मुरैना लोकसभा क्षेत्र से अनूप मिश्रा का निर्वाचन हुआ। उन्हें 375567 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने बृंदावन सिंह सिकरवार को 132981 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीएसपी थी। 2014 में कुल 50.18 प्रतिशत वोट पड़े।

मुरैना मध्य प्रदेश का एक शहर है। यह मुरैना जिला मुख्यालय भी है। उत्तरी मध्य प्रदेश में स्थित मुरैना चंबल घाटी का प्रमुख जिला है। 5000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस जिले से चंबल, कुंवारी, आसन और सांक नदियां बहती हैं। पर्यटन के लिए यहां अनेक दर्शनीय स्थल हैं। इन दर्शनीय स्थलों में सिहोनिया, पहाडगढ़, मीतावली, नूराबाद, सबलगढ़ का किला और राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रमुख हैं। यह जिला ग्वालियर से लगभग 46 किलोमीटर की दूरी पर है। 1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। सबलगढ़ का किला, पहाडगढ़, मितावली यहां के पर्यटन स्थल हैं। दिल्ली से मुरैना की दूरी 326.2 किलोमीटर है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी