Lok Sabha Election 2019: TMC ने चार लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

Lok Sabha Election 2019. टीएमसी ने दुमका से अर्जुन राजमहल से मोनिका धनबाद से बामापोदो और खूंटी से सोनिका को उम्मीदवार बनाया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 07:15 AM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 07:31 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: TMC ने चार लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की
Lok Sabha Election 2019: TMC ने चार लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

रांची, जासं। Lok Sabha Election 2019 - तृणमूल कांग्रेस ने झारखंड की चार और लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। टीएमसी ने दुमका से अर्जुन पुजहर को उम्मीदवार बनाया है। जबकि राजमहल से मोनिका किस्कू, धनबाद से बामापोदो बाउरी और खूंटी से सोनिका मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा गुरुवार को पत्रकारों के सामने  टीएमसी के झारखंड प्रभारी सह पश्चिम बंगाल के मंत्री मलय घटक ने की।

उन्होंने कहा कि पार्टी इसके पूर्व झारखंड की दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है। इनमें लोहरदगा से दिनेश उरांव और जमशेदपुर से अंजना महतो शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बार फायदा नहीं मिलेगा। जनता ने यह तय कर लिया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड के अन्य सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या ममता बनर्जी झारखंड में प्रचार प्रसार करने आएंगी। इस पर उन्होंने कहा कि जहां उनकी जरूरत महसूस की जाएगी वहां वे निश्चित रूप से आएंगी। प्रेसवार्ता में टीएमसी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी