Mahasamund Lok Sabha Election Result 2019 Live: महासमुंद में बीजेपी के चुन्नी लाल साहू जीते

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2019 Live छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद संसदीय क्षेत्र से चुन्नी लाल साहू ने 616580 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है।

By Gaurav TiwariEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 12:24 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 01:56 PM (IST)
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2019 Live: महासमुंद में बीजेपी के चुन्नी लाल साहू जीते
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2019 Live: महासमुंद में बीजेपी के चुन्नी लाल साहू जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Mahasamund Lok Sabha Election Result 2019 Liveछत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के चुन्नी लाल साहू ने 616580 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है। 

वर्ष 2014 में छत्‍तीसगढ़ राज्य में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से चंदूलाल साहू का निर्वाचन हुआ। उन्हें 503514 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने अजीत जोगी को 1217 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 74.61 प्रतिशत वोट पड़े।

महानदी तट पर स्थित महासमुंद संसदीय क्षेत्र की विशेष पहचान अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल सिरपुर और गंगरेल बांध से है। प्राचीन छत्तीसगढ़ अर्थात दक्षिण कौशल की राजधानी रहे श्रीपुर (सिरपुर) को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रयास जारी है। सिरपुर महासमुन्द संसदीय मुख्यालय महासमुंद जिले का आइकॉन है। यह जिला छत्तीसगढ़ की राजनीति का बड़ा केंद्र रहा है। यहां से विद्याचरण शुक्ल सात बार सांसद चुने गए। अजीत जोगी भी सांसद रहे। वर्तमान में भाजपा के चंदूलाल साहू इस क्षेत्र से सांसद हैं। अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं. श्यामाचरण शुक्ल भी महासमुंद से सांसद चुने गए थे। स्वतंत्रता संग्राम में महासमुन्द जिले के सेनानियों का बड़ा योगदान रहा है। महासमुंद जिले में तीन नगर पालिका परिषद, तीन नगर पंचायत, पांच ब्‍लॉक मुख्यालय हैं। महासमुंद जिले का गठन 06 जुलाई 1998 को अविभाजित रायपुर जिले से हुआ है। यहां की कुल जनसंख्या करीब 22 लाख है। आदिवासी व पिछड़ी जाति के साहू समाज का यहां बाहुल्य है जो क्रमश: 30 और 20 फीसद हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी