Loksabha Election 2019 : BJP Manifesto पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद स्मृति ईरानी का पलटवार

स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी क्षमता का अच्छी तरह से पता है। उन्होंने कहा कि अमेठी के हालात से लोग बहुत अच्छी तरह से परिचित है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 12:03 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 12:03 PM (IST)
Loksabha Election 2019  : BJP Manifesto पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद स्मृति ईरानी का पलटवार
Loksabha Election 2019 : BJP Manifesto पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद स्मृति ईरानी का पलटवार

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषण पत्र पर प्रतिक्रिया देने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आज केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने पलटवार किया है। अमेठी जाते समय लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की राजनीतिक क्षमता तथा दक्षता पर सवाल उठा दिया।

स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी क्षमता का अच्छी तरह से पता है। उन्होंने कहा कि अमेठी के हालात से लोग बहुत अच्छी तरह से परिचित है। यहां के सांसद राहुल गांधी को लोक काफी दूरदृष्टि वाला बताते हैं, लेकिन राष्ट्र की प्रगति पर अगर वह सवाल उठाते हैं तो वह संदेह के घेरे में हैं। देश अमेठी की स्थिति जानता है। स्मृति ईरानी ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र सरकार ने न्यू इंडिया बनाने का मोर्चा खड़ा किया है तो दूसरी तरफ एक ऐसा व्यक्ति है जो घोषणाएं करने तक ही सीमित रहता है।

भाजपा के घोषणा पत्र पर राहुल गांधी के ट्वीट पर स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र एक बंद कमरे में बनाया गया था। राहुल गांधी का इस पर कुछ भी कहना लगता है कि एक अलग-थलग पड़े व्यक्ति की आवाज है। लगता है कि यह शख्स बेहद घमंड में है। जब उसके अपने निर्वाचन क्षेत्र की वास्तविकता की बात आती है, तो लोगों को पता चलता है कि इतने लंबे समय तक सांसद रहने के बावजूद वह इसे विकसित नहीं कर पाया है। उन्होंने अमेठी में कुछ भी काम नहीं किया। स्मृति ईरानी कहा कि जो अपना संसदीय क्षेत्र का विकास नहीं कर सकता, वो देश का क्या विकास करेगा। 

chat bot
आपका साथी