Loksabha Election 2019 : अखिलेश यादव के साथ योगी आदित्यनाथ का डुप्लीकेट

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रचार अभियान के दौरान कल से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक हमशक्ल लेकर घूम रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 04 May 2019 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 10:05 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : अखिलेश यादव के साथ योगी आदित्यनाथ का डुप्लीकेट
Loksabha Election 2019 : अखिलेश यादव के साथ योगी आदित्यनाथ का डुप्लीकेट

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 विविध रंग दिखा रहा है। भगवा को लेकर भाजपा पर हमलावर रहने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपने साथ मौजूद एक भगवा वेशधारी को लेकर चर्चा में हैैं। आजकल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसी वेशभूषा वाले इस व्यक्ति को अखिलेश अपने साथ सभाओं में ले जा रहे हैैं और नारे भी लगवा रहे हैैं। कल इस व्यक्ति के साथ फोटो ट्वीट करने पर अखिलेश सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो गए।

अखिलेश ने ट्वीट किया- हम नकली भगवान नहीं ला सकते पर एक बाबाजी लाए हैैं। यह हमारे साथ गोरखपुर छोड़ प्रदेश में सबको सरकार की सच्चाई बता रहे हैैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रचार अभियान के दौरान कल से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक हमशक्ल लेकर घूम रहे हैं। बाराबंकी के बाद कल फैजाबाद की चुनावी सभा में भी योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल को मंच पर देखकर लोग हैरान हो गए। भगवा वस्त्र में बाबा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ दो जिलों में मंच पर था। इसके अलावा वह अखिलेश यादव के साथ ही साथ हेलिकॉप्टर पर भी था। फैजाबाद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल को देखकर लोग हैरान रह गए। भगवा कपड़े पहने इस शख्स को अखिलेश खुद अपने साथ लेकर आए थे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि 'बाबा' तो गोरखपुर जा रहे थे, लेकिन हम इन्हें फैजाबाद ले आए।

वह शख्स सीएम योगी की तरह ही दिखाई दे रहा था। जिसे अखिलेश यादव के साथ देखकर लोग हैरान और परेशान होने लगे लेकिन कुछ देर बाद अखिलेश यादव ने ही असलियत से पर्दा उठा दिया। अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए जनता से कहा कि अब तो इनका भी समर्थन मिल गया कुछ चाहिए आपको। अखिलेश ने कहा कि यह जा रहे थे गोरखपुर लेकिन हम इन्हें बाराबंकी ले आए। भीड़ से कहा बाबा को पहचानिए। इससे पहले कल बाराबंकी में सपाअध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में लोग सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे शक्ल के शख्स को देखकर हैरान हो गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमशक्ल भगवाधारी वेष में था।

सपा अध्यक्ष ने एक अन्य बयान में एक पत्रिका में प्रकाशित लेख के हवाले से देश में लोकतंत्र को खतरे में बताया। उन्होंने कहा कि अब तो प्रधानमंत्री भी समझ रहे हैैं कि गठबंधन उन्हें गद्दी पर बैठने से रोक रहा है। अखिलेश ने हर मोर्चे पर सरकार के विफल रहने का दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश में कई समस्याएं पैदा कर दी हैैं। लोगों की नौकरियां छिन गई हैैं। नीति आयोग के साथ योजना आयोग को लेकर मतभेद है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि क्षेत्रीय दलों के पास इन समस्याओं के हल हैैं। 

अखिलेश ने कहा कि भाजपा प्रदेश की जनता को अपमानित और बदनाम करने में लगी है। स्मार्ट सिटी तो बनी नहीं, लखनऊ में सांड़ के हमलों में 10 लोग मारे जा चुके हैं। अखिलेश ने जातिगत जनगणना कराने की मांग की, ताकि आबादी के अनुपात में सबको हक और सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि तीन प्रदेशों में सरकार बनने के बाद कांग्रेस का दिमाग बदल गया है। वह भाजपा को रोकना नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा दोनों गड़बड़ हैं। डरना-डराना कांग्रेस की संस्कृति है। सीबीआइ, इडी से हम नहीं डरते। हम तो पहले से उनके क्लब में हैं।

फूलपुर व प्रयागराज में सभाएं आज

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज फूलपुर, इलाहाबाद व सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशियों के लिए सभाएं करेंगे। सुलतानपुर में सभा 12 बजे, फूलपुर में दोपहर 1:30 बजे और इलाहाबाद में दोपहर 2:30 बजे सभा होगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी