लखीमपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा-कांग्रेस अध्यक्ष को दोहरा चरित्र सबके सामने

उत्तर प्रदेश में हनुमान मंदिर में मत्था टेक रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल व कर्नाटक में जाते हैं तो अपने काफिला के वाहनों में चांद-सितारा बना हुआ हरा झंडा लगाते हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 03:35 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 03:35 PM (IST)
लखीमपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा-कांग्रेस अध्यक्ष को दोहरा चरित्र सबके सामने
लखीमपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा-कांग्रेस अध्यक्ष को दोहरा चरित्र सबके सामने

लखीमपुर खीरी, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव आयोग से प्रचार पर लगी 72 घंटा की बंदिश के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते दो दिन से तूफानी दौरे पर हैं। आज भी उन्होंने पांच जिलों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

रामपुर के बाद लखीमपुर खीरी में उन्होंने लोकसभा के प्रत्याशी अजय मिश्रा 'टेनी' के साथ निधासन विधानसभा उप चुनाव भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में लंबे समय से राज करने वाली कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ हो चुका है। कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ यह आप उनके घोषणा पत्र से ही साबित हो चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हनुमान मंदिर में मत्था टेक रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल व कर्नाटक में जाते हैं तो अपने काफिला के वाहनों में चांद-सितारा बना हुआ हरा झंडा लगाते हैं। ऐसे व्यक्ति दोहरे चरित्र के अब जनता समझ चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के साथ ही गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इनकी लंबी लूट का धंधा बंद होने के बाद यह लोग अब बड़ा सपना देखने में लगे हैं। गठबंधन के नाम पर लोगों को छलने की तैयारी में लगे हैं। जनता ने गठबंधन को नकार दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर के बाद लखीमपुर खीरी पहुंचे। इसके बाद हरदोई, अकबरपुर और कानपुर में भी सभा करेंगे। कानपुर के गोविंद नगर में सभा करने के बाद रात में लखनऊ वापस लौटेंगे। 

chat bot
आपका साथी