Lok Sabha Election 2024: 'गठबंधन धर्म का पालन किया तभी तो दी हैं 11 सीटें...', सपा नेता राजेंद्र चौधरी का कांग्रेस पर पलटवार

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी अविनाश पांडे द्वारा सपा पर गठबंधन धर्म का पालन न करने के लगाए गए गंभीर आरोप पर सपा ने गुरुवार को पलटवार किया है। कांग्रेस व सपा के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप से अब प्रदेश (UP) में विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की एकता पर संकट नजर आने लगा है।

By Shobhit Srivastava Edited By: Prince Sharma Publish:Fri, 02 Feb 2024 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 02 Feb 2024 06:30 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024: 'गठबंधन धर्म का पालन किया तभी तो दी हैं 11 सीटें...', सपा नेता राजेंद्र चौधरी का कांग्रेस पर पलटवार
Lok Sabha Election 2024: गठबंधन धर्म का पालन किया तभी तो दी हैं 11 सीटें

HighLights

  • सपा के मुख्य प्रवक्ता ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पर किया पलटवार
  • कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने का बड़ा लक्ष्य लेकर चल रही है सपा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी अविनाश पांडे द्वारा सपा पर गठबंधन धर्म का पालन न करने के लगाए गए गंभीर आरोप पर सपा ने गुरुवार को पलटवार किया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दो टूक कहा कि सपा ने गठबंधन धर्म का पालन किया तभी तो कांग्रेस को 11 सीटें दी गईं हैं।

अब कांग्रेस को इन 11 सीटों पर जल्द अपने उम्मीदवार घोषित करने चाहिए। सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस व सपा के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप से अब प्रदेश में विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की एकता पर संकट नजर आने लगा है।

कांग्रेस को दी हैं 11 सीटें

सपा के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं। सपा सत्ता से भाजपा को हटाने का बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। सपा अध्यक्ष 80 की 80 सीटों पर भाजपा हारे इसके लिए रणनीति बना रहे हैं। इस पर कांग्रेस को भी साथ देना चाहिए।

वहीं, सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन हम पूरी तरह कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस बार सवाल सीट का नहीं जीत का है। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल होने के नाते राष्ट्रीय अध्यक्ष एक-एक सीट पर जिताऊ प्रत्याशियों पर चर्चा कर निर्णय ले रहे हैं।

सपा ने गठबंधन धर्म का नहीं किया पालन

गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने बुधवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में यह माना था कि सपा ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर अच्छा संदेश नहीं दिया। अगर कोई राष्ट्रीय पार्टी उनके साथ समझौता कर रही है तो उसकी अपनी भी एक पहचान है। कोई भी एकतरफा निर्णय नहीं हाता है। गठबंधन में शामिल सभी लोग एक साथ आते हैं और सर्वसम्मति से उस बात की घोषणा करते हैं, किंतु सपा ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया।

यह भी पढ़ें- मायावती ने बजट को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया, मुफ्त राशन पर बोली- '80 करोड़ से अधिक लोगों को...'

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: पानी की टंकी में मिले शिवलिंग का आधार ज्ञानवापी के तहखाने में..., हिंदू पक्ष का दावा

chat bot
आपका साथी