Lok Sabha Election 2024: 'महासमर का पहला चरण शानदार...' पीएम मोदी बोले- मिल रहा बेहतरीन फीडबैक, लेकिन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया पहला चरण शानदार! आज मतदान करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आज के मतदान से स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकार्ड संख्या में राजग के लिए मतदान कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मतदान के पहले चरण में भाजपा के पक्ष में बंपर वोटिंग हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar Publish:Fri, 19 Apr 2024 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2024 11:40 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: 'महासमर का पहला चरण शानदार...' पीएम मोदी बोले- मिल रहा बेहतरीन फीडबैक, लेकिन...
देश में एनडीए के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर रहे लोग- पीएम मोदी

जेएनएन, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान के बाद भाजपा उत्साहित है। मतदान समाप्त होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें बेहतरीन फीडबैक मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकार्ड संख्या में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को वोट दे रहे हैं।

भाजपा के पक्ष में बंपर वोटिंग हुई

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, पहला चरण, शानदार! आज मतदान करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आज के मतदान से स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकार्ड संख्या में राजग के लिए मतदान कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी राजस्थान की पाली लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के पहले चरण में भाजपा के पक्ष में बंपर वोटिंग हुई है।

पिछले चुनाव में देश की जनता ने भाजपा को 303 सीटें दी थीं, इस बार 400 पार का लक्ष्य है। गर्मी का ग्राफ जितना ऊपर जाएगा, भाजपा की सीटों का ग्राफ भी उतना ऊपर जाएगा। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लोगों ने मजबूत सरकार के लिए मतदान किया है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल अभी भी अमेठी से नामांकन दाखिल करने का साहस नहीं जुटा पाए हैं। तमिलनाडु के स्पष्ट संदर्भ में, जहां सभी 39 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ, उन्होंने कहा कि उन राज्यों में भाजपा की सीटों में बड़ा इजाफा होगा जहां यह अपेक्षाकृत मजबूत नहीं है। कहा कि भाजपा पिछली बार से अधिक सीटें और बड़े अंतर से जीतेगी।

chat bot
आपका साथी