Lok Sabha Election 2024: पांच साल में इतनी बढ़ गई दिग्विजय सिंह की संपत्ति, पत्नी अमृता उनसे ज्यादा अमीर

Digvijaya Singh Net Worth दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। उन्होंने हाल ही में यहां से अपना नामांकन भी दाखिल किया है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है जिसके अनुसार उनसे ज्यादा अमीर उनकी पत्नी अमृता राय हैं। जानिए पांच साल में दिग्विजय सिंह की संपत्ति में कितना हुआ इजाफा।

By Jagran NewsEdited By: Sachin Pandey Publish:Thu, 18 Apr 2024 02:08 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2024 02:08 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: पांच साल में इतनी बढ़ गई दिग्विजय सिंह की संपत्ति, पत्नी अमृता उनसे ज्यादा अमीर
Lok Sabha Election 2024: दिग्विजय सिंह मप्र के राजगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

जागरण संवाददाता, राजगढ़। Digvijaya Singh Net Worth: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनावी हलफनामे में दिए गए ब्योरे के अनुसार उनकी संपत्ति पांच साल में 2 करोड़ से अधिक बढ़ी है। हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 4 करोड़ 41 लाख रुपए की संपत्ति है।

उनके पास संयुक्त परिवार के रूप में जेल भवन, पुराने कोर्ट भवन, मजिस्ट्रेट भवन जैसी संपत्तियां हैं। साथ ही 87 साल पुरानी फोर्ड कार और एक बंदूक एवं पिस्टल का भी स्वामित्व है। नकदी के रूप में उनके पास 6 लाख 47 हजार रुपए एवं उनकी पत्नी अमृता राय के पास 52 हजार 500 रुपए नकदी है।

इन संपत्तियों के भी मालिक

साथ ही बैंकों में जमा बॉन्ड, शेयर, बीमा पॉलिसी, कंपनी न्यास भी हैं। अचल संपत्ति के रूप में उनके पास अपार्टमेंट, जमीन, किला आदि मिलाकर कुल 4 करोड़ 41 लाख 60 हजार 187 रुपए की संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी के पास कुल छह करोड़ 45 लाख 52 हजार, 260 रुपए की संपत्ति है। उनके ऊपर एक करोड़ 17 लाख 41 हजार 880 रुपए की देनदारी भी है, वहीं उनकी पत्नी के ऊपर एक करोड़ 17 लाख 41 हजार 800 रुपये की देनदारी है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ये हैं पहले चरण के 'धन कुबेर', सबसे कम संपत्ति वालों को भी जानें, इन प्रत्याशियों के पास सिर्फ 500 रुपये तक की राशि

इतनी बढ़ी संपत्ति

पिछले चुनाव के मुकाबले दिग्विजय सिंह की संपत्ति में 2 करोड़ 95 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। उनके पास नकदी 1 लाख 72 हजार 117 रुपए बढ़ी है एवं अचल संपत्ति 1 करोड़ 46 लाख 38 हजार रुपए बढ़ी है। उनकी पत्नी की संपत्ति 3 करोड़ 93 लाख 76 हजार रुपए बढ़ी है। पिछली बार के मुकाबले संपत्ति, नकदी के साथ देनदारी में भी इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि उन्होंने मप्र की राजधानी भोपाल से पिछला लोकसभाचुनाव लड़ा था।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: नक्सल क्षेत्र में बदली तस्वीर, खौफ घटने से बढ़ेगा मतदान, पढ़ें खास रिपोर्ट

chat bot
आपका साथी