छठे चरण के चुनाव में दिव्यांग और बुजुर्गों ने दिखाया जज्बा, देखें दिलचस्प तस्वीरें

उम्र की परवाह किए बिना बुजुर्ग और दिव्यागों ने अपना वोट किया। जो बुजुर्ग खुद चल नहीं पा रहे थे वे अपने परिजनों की गोद को सहारा बनाकर पोलिंग बूथों तक पहुंचे।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 12 May 2019 11:47 AM (IST) Updated:Sun, 12 May 2019 12:08 PM (IST)
छठे चरण के चुनाव में दिव्यांग और बुजुर्गों ने दिखाया जज्बा, देखें दिलचस्प तस्वीरें
छठे चरण के चुनाव में दिव्यांग और बुजुर्गों ने दिखाया जज्बा, देखें दिलचस्प तस्वीरें

छठे चरण में चल रहे चुनाव को लेकर नौजवान, बुजुर्ग और दिव्यागों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। जो बुजुर्ग और दिव्यांग चल नहीं पा रहे हैं उनके परिजन उनको गोद में लेकर पोलिंग बूथ तक लेकर पहुंच रहे हैं। कई को व्हील चेयर पर भी देखा गया है। नीचे देखिए वोटिंग सेंटर्स पर बुजुर्ग और दिव्यांगों की कुछ दिलचस्प तस्वीरें-

 

 झारखंड के गिरिडीह में दिव्‍यांग ने फर्स्‍ट वोटर के तौर पर वोट डाला।

हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली 107 वर्षीय सिंदोखी देवी ने भी अपना वोट दिया। वह अपने बेटों ,पोतों व परपोतो के साथ वोट देने जाती हुई। बताया जा रहा है कि उनकी चार पीढियां हमेशा एक साथ वोट करने जाती हैं।

वोट करने के बाद उंगली पर निशान दिखाते 111 वर्षीय बच्चन सिंह। वह दिल्ली के संत गढ़ में व्हील चेयर के सहारे पोलिंग बूथ पर पहुंचे। 

गोरखपुर के संतकबीर नगर लोकसभा के धर्मसिंहवा में आशीष मोदनवाल दोनो ंपैरों से विकलांग हैं लेकिन बाई की गोद को सहारा बनाकर उन्होंने मतदान किया।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रहने वाले जय प्रकाश पांडे गंभीर रूप से बीमार हैं, इसके बावजूद उन्होंने पोलिंग बूथ जाकर अपने मत का इस्तेमाल किया। वह विकासखंड रामपुर के प्राथमिक विद्यालय अडियार पर मत का दान करने खाट पर पहुंचे। वहीं मतदान स्थल पर जाते वक्त भी उन्हें डीप चढ़ता देख मतदान कर्मियों द्वारा आनन फानन में पहले उनसे ही मतदान कराया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी