Lok Sabah Election Phase 5 Polling RaeBareli : रायबरेली में 53.68% मतदान, BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रति‍निधि के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Lok Sabha Election 2019 के पांचवें चरण में आज 14 लोकसभा क्षेत्र में 181 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगा। इनके भाग्य का फैसला 2.47 करोड़ मतदाता करेंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 06 May 2019 07:43 AM (IST) Updated:Mon, 06 May 2019 07:45 PM (IST)
Lok Sabah Election Phase 5 Polling RaeBareli : रायबरेली में 53.68% मतदान, BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रति‍निधि के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Lok Sabah Election Phase 5 Polling RaeBareli : रायबरेली में 53.68% मतदान, BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रति‍निधि के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

रायबरेली, जेएनएन। सत्रहवीं लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज (6 मई) मतदान हुआ। इसमें धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा बांदा, फतेहपुर और कौशांबी सीटें शामिल रही। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6 बजे तक चला। गांधी परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली में किसी भी बड़े उलटफेर की संभावना कम है। वहीं, कांग्रेस के बागी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह सोनिया गांधी की टक्कर में हैं। रायबरेली लोकसभा सीट में नौ बजे तक 9.95 % और 11 बजे तक 21.28% मतदान हुए। एक बजे तक 32.60% और तीन बजे 42.68% मतदान हुआ। पांच बजे तक 50.38% वोटिंग हुई।  शाम 6 बजे तक 53.68 % वोटिंग के साथ मतदान खत्म हुआ। बता दें, 2014 में 51.81% मतदान इस सीट पर हुए थे।  


भाजपा प्रत्याशी दिनेश ने कांग्रेस प्रतिनिधि के छुए पैर 
रायबरेली के केंद्रीय विद्यालय में भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह का कांग्रेस की प्रत्याशी सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा से आमना-सामना हुआ। इस दौरान दिनेश सिंह ने किशोरी लाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 


व‍िधायक अद‍ित‍ि स‍िंंह ने भी मतदान क‍िया। 

एक बजे तक 32.57  फीसद मतदान 

रायबरेली में मतदान के दो घंटे बीत जाने के बाद 9 बजे तक केवल 10% मतदान ही हो सका है। जबकि 11 बजे तक विधान सभा वार संसदीय क्षेत्र में कुल 21.2% मतदान हुआ। इसमें सदर विधान सभा - 25.5, सरेनी विधानसभा -  18.3, बछरावां विधानसभा - 18.6, ऊंचाहार विधानसभा -21.3, हरचंदपुर विधानसभा - 22.6 शामिल। जिले के विभिन्न इलाकों में ईवीएम की गड़बड़ियां बड़े पैमाने पर सामने आ रही हैं महाराजगंज के एक बूथ पर तो 2 घंटे तक एक भी वोट नहीं पढ़ सका 9:05 पर क‍िसी तरीके से ईवीएम सही हुई तब जाकर वोटिंग शुरू हो पाई है। जबकि एक बजे तक सदर विधान सभा - 34.75, सरेनी विधानसभा -  29, बछरावां विधानसभा - 30,  ऊंचाहार विधानसभा -34,  हरचंदपुर विधानसभा - 34.9 कुल 32.57 फीसद वोट डाले गए। 

किसी तरह शहर के कई बूथों पर हीरो ब्लॉक में कई बूथों पर ईवीएम का गड़बड़ होना और फिर उसका दुरुस्त किया जाना यह क्रम लगातार चल रहा है शहर के अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में भी कतार मतदाता दिखाई नहीं पड़े कुछ इलाकों में जहां शहरी और ना निकलने वाले होटल रहते हैं वहां भी ठीक-ठाक दिख रही है बीआईपी संसदीय क्षेत्र रायबरेली कुल मिलाकर मतदान अभी तक शांतिपूर्ण है । व‍िधायक अद‍ित‍ि स‍िंंह ने भी मतदान क‍िया।  खीरों ब्लाक के अंतर्गत भीतरगांव प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 118 पर ईवीएम खराब होने से लगभग 1 घंटे तक मतदान रुका रहा जिसके बाद ईवीएम बदल दी गई और मतदान पुनः शुरू हुआ।

पहले मतदान फिर दुल्हनिया लाने जाऊंगा 
रायबरेली के महाराजगंज तहसील क्षेत्र के पास स्थित नगर पंचायत में 23 साल के संजय कुमार पुत्र रामकुमार आज बारात लेकर भैयापुर फलोरा गांव के पास शाम को जाएंगे। मगर उससे पहले उन्होंने अतरेहता बूथ पर जाकर वोट डाला। उनको दूल्हा बना देख मतदान कर्मी भी मुस्कुरा उठे साथ ही अन्य मतदाता भी मगन हो गए। संजय अपने साथियों के साथ आए थे। उनका कहना था कि पहले फर्ज निभाएंगे तब बारात लेकर जाएंगे। संजय ने लोकसभा में पहली बार वोट डाला है। हालांकि विधानसभा में भी वोट डाल चुके हैं।

सोनिया पांचवीं बार मैदान में 
गांधी परिवार की परंपरागत रायबरेली में बड़े उलटफेर की उम्मीद कम है। यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी पांचवीं बार मैदान में हैं। कुल 15 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। सपा-बसपा गठबंधन तो सोनिया गांधी के समर्थन में वाक ओवर दे चुका है जबकि भाजपा ने यहां से कांग्रेस के बागी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को उतार कर सोनिया की राह रोकने की कोशिश की है।

खीरो के पास कांग्रेस इलेक्शन एजेंट किशोरीलाल शर्मा को रोका गया
रायबरेली में खीरो के पास कांग्रेस के सांसद सोनिया के प्रतिनिधि और इलेक्शन एजेंट किशोरीलाल शर्मा को रोका गया। एक दरोगा उनसे यह कहने लगा आप बतौर कांग्रेसी एजेंट आप भ्रमण नहीं कर सकते। किशोरीलाल का वाहन रोका गया और उनके सहयोगी भी वहीं खड़े हैं। शर्मा ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उचित व्यवहार नहीं कर रहा है उनका सीधा कहना है कि या तो हमारा इलेक्शन एजेंट का का नाम प्रशासन काट दे तभी रोके अन्यथा उसे रोकने का कोई अधिकार नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक राकेश प्रताप सिंह बिना किसी अधिकार पत्र के पूरे क्षेत्र में घूम रहे हैं प्रशासन आंखें बंद किए हुए भाजपा के पक्ष में कुछ लोग अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं।

रायबरेली से प्रत्याशी 

सोनिया गांधी पार्टी - कांग्रेस उम्र -72 वर्ष शिक्षा- उच्चस्तरीय, विदेशी भाषा का कोर्स पांच बार सांसद

दिनेश प्रताप सिंह पार्टी - भाजपा उम्र 51 वर्ष शिक्षा -स्नातक

कुल मतदाता- 16,97,902 पुरुष - 8,91,978 महिला - 8,05,874 मतदान केंद्र -1452 बूथ- 2256 संवेदनशील बूथ-- -249 अतिसंवेदनशील बूथ-10 2014 का मतदान प्रतिशत--51.29 कुल प्रत्याशी-15

सोनिया गांधी 
सोनिया गांधी भारतीय राजनेता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी और कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी की मां हैं। वह मार्च, 1998 से भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस की अध्‍यक्ष और कांग्रेस आई संसदीय दल सीपीपी की अध्‍यक्ष रह चुकी हैं। 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए वे निर्वाचित हुईं। 1999 से 2004 तक वे नेता प्रतिपक्ष रहीं। 1999 से 2000 तक सामान्‍य प्रयोजनों संबंधी समिति की वे सदस्‍य रहीं। 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुईं और साथ ही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष बनीं। 2004 से 2009 और फिर 2009 से 2014 तक राष्‍ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष रहीं। 23 मार्च, 2006 में 14वीं लोकसभा से त्‍यागपत्र दिया। 15 मई, 2006 में उपचुनाव में पुन: निर्वाचित हुईं। 16 मई, 2009 में 15वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुईं। 29 मार्च, 2010 में राष्‍ट्रीय सलाहकार परिषद पुन: गठित की अध्यक्ष नियुक्त हुईं। मई, 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए दोबारा निर्वाचित हुईं। ये उनका चौथा कार्यकाल हैं।

दिनेश प्रताप सिंह 
दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस के एमएलसी रहे हैं। अब बीजेपी का हिस्सा बन चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में सोनिया गांधी के सामने खड़े हुए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी