Lok Sabha Election 2019 : गीता कोड़ा पर खूब बरसे लक्ष्मण गिलुवा

Lok Sabha Election 2019. सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा ने कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा पर झारखंड को लूटने का आरोप लगाया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 08:26 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 08:26 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 : गीता कोड़ा पर खूब बरसे लक्ष्मण गिलुवा
Lok Sabha Election 2019 : गीता कोड़ा पर खूब बरसे लक्ष्मण गिलुवा
 चक्रधरपुर, जेएनएन। सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा ने कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा पर झारखंड को लूटने का आरोप लगाया है। कहा कि कोड़ा दंपती के लिए झारखंड को चारागाह नहीं बनने दिया जाएगा। जनता पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का कार्यकाल देख चुकी है। उनके कारनामों से परिचित है।

गिलुवा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा सरकार और सांसद के कार्य दिखाई नहीं पड़ते हैं। आज क्षेत्र में 3-3 रोड ओवरब्रिज, सुदूरवर्ती इलाकों तक बिजली, आयुष्मान, उज्ज्वला जैसी योजना का लाभ सीधे लोगों को मिल रहा है। वे चक्रधरपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी