Khajuraho Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: खजुराहो में बीजेपी के वीडी शर्मा जीते

Khajuraho Lok Sabha Election Result 2019 LIVE खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विष्णु दत्त शर्मा ने जीत दर्ज की है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:21 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:45 PM (IST)
Khajuraho Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: खजुराहो में बीजेपी के वीडी शर्मा जीते
Khajuraho Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: खजुराहो में बीजेपी के वीडी शर्मा जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Khajuraho Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विष्णु दत्त शर्मा पहले नंबर पर और कांग्रेस की उम्मीदवार कविता सिंह दूसरे नंबर पर रहे। वीडी शर्मा को 811135, कविता सिंह को 318753 वोट मिले हैं। 

वर्ष 2014 में, मध्यप्रदेश राज्य में, खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से नागेन्द्र सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 474966 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने राजा पटेरिया को 247490 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 51.36 प्रतिशत वोट पड़े।

खजुराहो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मध्य प्रदेश राज्य के 29 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। छतरपुर जिले का यह क्षेत्र मध्यप्रदेश का मुख्य पर्यटन केंद्र है। यह अपने प्राचीन एवं मध्यकालीन मंदिरों के लिये विश्वविख्यात है। कालांतर में इसे खजूरपुरा और खजूर वाहिका भी कहा जाता था। मंदिरों का शहर खजुराहो पूरे विश्व में मुड़े हुए पत्थरों से निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। संभोग की विभिन्न कलाओं को इन मंदिरों में बेहद खूबसूरती के उभारा गया है। इस क्षेत्र का इतिहास लगभग एक हजार साल पुराना है। यह चन्देल साम्राज्य की प्रथम राजधानी था। यहां के राजा चन्द्रवर्मन को उनकी मां ने पारस मणि पत्थर भेंट किया। पारस पत्थर से लोहे को सोने मंत बदला जा सकता था। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी