LokSabha Election 2019: यह जोड़ी है बेमेल बुआ-बबुआ फेल, केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिन्नी नगर में पार्टी प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह के समर्थन में चुनाव जनसभा को संबोधित किया। सपा बसपा गठबंधन पर वार किया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 02:41 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 02:41 PM (IST)
LokSabha Election 2019: यह जोड़ी है बेमेल बुआ-बबुआ फेल, केशव प्रसाद मौर्य
LokSabha Election 2019: यह जोड़ी है बेमेल बुआ-बबुआ फेल, केशव प्रसाद मौर्य

गोंडा, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह जोड़ी बेमेल है, बुआ बबुआ फेल है। इन से कुछ नहीं होने वाला है। डिप्टी सीएम गुरुवार को गोंडा लोकसभा क्षेत्र के गिन्नी नगर में पार्टी प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे करते हुए गठबंधन पर टिप्‍पणी की। उन्होंने कहा कि जो पिता व चाचा का नहीं हुआ वह बुआ का क्या होगा। 

सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जो अपनों का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा। हमारे

 प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास चाहा है। नकली भतीजा-नकली बुआ का गठबंधन मोदीजी के विजय रथ को नहीं रोक सकेगा। मौर्य ने कहा भ्रष्टाचार की सजा पाने के डर से ठगबंधन बनाने वाले लोग मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने और कमल का फूल खिलने से देश और प्रदेश मे नहीं रोक पाएंगे। देश की जनता ने मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश की बर्बादी के लिए सपा-बसपा जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जिनके लिए गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और परिवारवाद प्रथम है, उनसे जनता को कोई आशा नहीं है। जनता ने अपना और अपने आने वाली पीढ़ियों का उज्जवल भविष्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देखा है और आगे देखने का विश्वास है।

chat bot
आपका साथी