Lok Sabha Election 2019: भाजपा में शामिल हुई कंधमाल की सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी

Lok Sabha Election 2019 कंधमाल की सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी भाजपा में शामिल हो गई हैं प्रत्‍युषा ने हाल ही में बीजद से इस्‍तीफा दिया था।

By BabitaEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 03:10 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 03:10 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: भाजपा में शामिल हुई कंधमाल की सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी
Lok Sabha Election 2019: भाजपा में शामिल हुई कंधमाल की सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी

भुवनेश्वर, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 बीजू जनता दल से इस्तीफा देने वाली कंधमाल की सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा एवं भाजपा के राज्य अध्यक्ष बसंत पंडा की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हुई हैं।

भाजपा विधायक दल के नेता कनक वर्द्धन सिंहदेव के भुवनेश्वर स्थित आवास पर प्रत्युषा भाजपा में शामिल हुई। प्रत्युषा राजेश्वर ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। यहां उल्लेखनीय है कि हाल ही प्रत्युषा ने बीजद से इस्तीफा दिया था। कंधमाल लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के बाद नाराज प्रत्युषा ने बीजद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि टिकट न देकर बीजद ने उनके साथ अपमान किया है। यहां उल्लेखनीय है कि प्रत्युषा के इस्तीफा देने के बाद उन्हें कांग्रेस में शामिल होने के लेकर अटकलें लगायी जा रही थी। यहां तक कि राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी दो दिन पहले ही कहा था कि प्रत्युषा कांग्रेस में शामिल होने वाली हैं। 

chat bot
आपका साथी