Ghaziabad Lok Sabha Election Result 2019: गाजियाबाद सीट पर भाजपा के विजय कुमार ने विजय पताका फहराई

Ghaziabad Lok Sabha Election Result गाजियाबाद से भाजपा के विजय कुमार सिंह ने 944503 वोट पाकर जीत हासिल की है। सपा के सुरेश बंसल 443003 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 12:00 PM (IST)
Ghaziabad Lok Sabha Election Result 2019: गाजियाबाद सीट पर भाजपा के विजय कुमार ने विजय पताका फहराई
Ghaziabad Lok Sabha Election Result 2019: गाजियाबाद सीट पर भाजपा के विजय कुमार ने विजय पताका फहराई

नई दिल्ली, जेएनएन। Ghaziabad Lok Sabha Election Result 2019: गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के विजय कुमार सिंह ने 944503 वोट पाकर जीत हासिल की है। यहां से समाजवादी पार्टी के सुरेश बंसल 443003 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। कांग्रेस की डॉली शर्मा 111944 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रही हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से वी के सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 758482 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने राज बब्बर को 567260 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 56.94 प्रतिशत वोट पड़े।

गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया। इससे पूर्व यह हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता था। इस लोकसभा क्षेत्र में लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और दोहलना विधानसभा सीटेें आती हैं। यहां से 2009 में राजनाथ सिंह चुनाव जीते थे। वर्तमान में यहां के सांसद वी के सिंह हैं। गाजियाबाद को गेटवे ऑफ यूपी, यानि यूपी का दरवाजा भी कहा जाता है। इसका गठन मेरठ से अलग होकर 14 नवम्बेर 1976 को हुआ था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी