Lok Sabha Election 2019: यहां जीत-हार से पहले 40 हजार जाएंगे जेल, जानिए

Lok Sabha Election 2019. राज्‍य चुनाव आयोग के निर्देश पर अपराध के आरोपितों पर सख्‍ती की जा रही है। फरवरी में 13 हजार पकड़े गए। मार्च में 20 हजार का आंकड़ा पार हो जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 08:37 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 08:37 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: यहां जीत-हार से पहले 40 हजार जाएंगे जेल, जानिए
Lok Sabha Election 2019: यहां जीत-हार से पहले 40 हजार जाएंगे जेल, जानिए

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Lok Sabha Election 2019 ऐसे तो वारंट निकलने के बाद पुलिस और जेल की गिरफ्त से बाहर रहना किसी के लिए भी मुश्किल है लेकिन चुनाव में यह और नामुमकिन होता दिख रहा है। पुलिस सुनिश्चित करने में जुटी है कि चुनाव तक कोई वारंटी जेल से बाहर नहीं होगा। फरवरी महीने में 13 हजार से अधिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं और राज्य में चुनाव के पूर्व 20 हजार से अधिक वारंटी को गिरफ्तार करने का लक्ष्य है। वहीं, तीन हजार से अधिक कुर्की-जब्ती को भी पूरा कर लेना है।

सीआइडी के एडीजी अजय कुमार सिंह ने इससे संबंधित आदेश सभी जिलों को जारी कर दिया है। हाई कोर्ट के आदेश पर सभी जिलों को टास्क दिया गया है कि वे शीघ्र वारंट व कुर्की का निष्पादन करें। पिछले कई महीने से वारंट व कुर्की के लंबित मामलों का निपटारा तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 जनवरी 2019 तक राज्य में कुल 42471 वारंट और 4997 कुर्की लंबित थे। इसमें से फरवरी महीने में 13513 वारंट और 1108 कुर्की के मामले निष्पादित हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी