Firozabad Lok Sabha Election Result 2019: फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के चन्‍द्र सेन जादौन जीते

Firozabad Lok Sabha Election Result 2019 फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के डा० चन्‍द्र सेन जादौन 495819 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। सपा के अक्षय यादव 467038 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर हैं।

By NiteshEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 11:42 AM (IST)
Firozabad Lok Sabha Election Result 2019: फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के चन्‍द्र सेन जादौन जीते
Firozabad Lok Sabha Election Result 2019: फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के चन्‍द्र सेन जादौन जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Firozabad Lok Sabha Election Result 2019: फिरोजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के डा० चन्‍द्र सेन जादौन 495819 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। यहां से समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव 467038 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर आए हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से अक्षय यादव का निर्वाचन हुआ। उन्हें 534583 वोट मिले। उनकी पार्टी सपा है। उन्होंने एस पी सिंह बघेल को 114059 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 67.49 प्रतिशत वोट पड़े।

देश में सुहागनगरी के नाम से मशहूर पश्चिमी उप्र की फिरोजाबाद सीट है। फिरोजाबाद क्षेत्र की पहचान समाजवादी पार्टी के गढ़ के रूप में होती रही। 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा के युवराज अखिलेश यादव की जीत से सीट सुर्खियों में आई।

अखिलेश के सीट छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव में सपा परिवार की बहू और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव की हार और सिने अभिनेता कांग्रेस के राजबब्बर की जीत से सुर्खियां बनीं। कांच और चूड़ी कारखानों के शहर की लोकसभा सीट पर सपा का परचम ज्यादा लहराया। वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव सांसद हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी