चुनाव आयोग ने गुजरात के भाजपा प्रमुख जीतूभाई वघानी पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया

Jitubhai Vaghani. सात अप्रैल को सूरत के अमरोली में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित करते समय गुजरात के भाजपा प्रमुख ने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 01 May 2019 01:59 AM (IST) Updated:Wed, 01 May 2019 07:23 AM (IST)
चुनाव आयोग ने गुजरात के भाजपा प्रमुख जीतूभाई वघानी पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया
चुनाव आयोग ने गुजरात के भाजपा प्रमुख जीतूभाई वघानी पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया
नई दिल्ली, प्रेट्र। चुनाव आयोग ने भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख जीतूभाई वघानी को 72 घंटे तक प्रचार से दूर रहने को कहा है। एक चुनावी बैठक में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के लिए उनपर प्रतिबंध लगाया गया है। उनके खिलाफ दो मई को शाम चार बजे से प्रतिबंध लागू रहेगा।

गुजरात में 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान कराए गए। 72 घंटे तक वघानी देश के किसी हिस्से में कोई सभा, प्रदर्शन, रोड शो और साक्षात्कार नहीं दे सकेंगे। इसके साथ ही मीडिया (इलेक्ट्रानिक, प्रिंट, सोशल मीडिया) पर कुछ भी नहीं कहेंगे।

सात अप्रैल को सूरत के अमरोली में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित करते समय उन्होंने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था। आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी