Dumka Lok Sabha Election Result: भाजपा के सुनील सोरेन ने जेएमएम के शिबू सोरेन को हराया

Dumka Lok Sabha Election Result झारखंड राज्य के दुमका संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के सुनील सोरेन जेएमएम के शिबू सोरेन और सीपीआई सेनापति मुर्मु मैदान में हैं

By Gaurav TiwariEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 11:36 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:50 PM (IST)
Dumka Lok Sabha Election Result: भाजपा के सुनील सोरेन ने जेएमएम के शिबू सोरेन को हराया
Dumka Lok Sabha Election Result: भाजपा के सुनील सोरेन ने जेएमएम के शिबू सोरेन को हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। Dumka Lok Sabha Election Result: झारखंड राज्य के दुमका संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के सुनील सोरेन, जेएमएम के शिबू सोरेन और सीपीआई सेनापति मुर्मु मैदान में हैं। यहां से भाजपा के सुनील सोरेन ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू शोरेन को हराया है। सुनील सोरेन को 484923 वोट मिले जबकि शिबू शोरेन को 437333 वोटों से संतोष करना पड़ा। शिबू झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

वर्ष 2014 में झारखंड राज्य में दुमका लोकसभा क्षेत्र से शिबू सोरेन का निर्वाचन हुआ। उन्हें 335815 वोट मिले। उनकी पार्टी जेएमएम है। उन्होंने सुनील सोरेन को 39030 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 70.94 प्रतिशत वोट पड़े।

दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस संसदीय क्षेत्र में जमताड़ा, दुमका और देवघर जिले के विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। यह क्षेत्र झारखंड राज्य की उप राजधानी है। यहां पर खनन में प्राप्त पाषाणकालीन औजार इस क्षेत्र के ऐतिहासिकता की गवाही देते हैं। राजमहल की पहाड़ियों से घिरे होने के कारण यह क्षेत्र बेहद दुर्गम रहा है। यही दुर्गम शब्द आगे चलकर दुमका हो गया। 1539 में चौसा के युद्ध में शेरशाह सूरी की जीत के बाद यह क्षेत्र अफगानों के कब्जे में आ गया। बाद में यह इलाका मुगल सम्राट अकबर के प्रभुत्व में आ गया। बासुकिनाथ धाम यहीं पर है। भगवान भोलेनाथ धाम के नाम से इसे पूरे देश में जाना जाता है। सावन महीने में यहां पूरे देश से हिंदू धर्म के लोग कांवड़ लेकर यहां पहुंचते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी