PM मोदी पर खूब बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला

गया में पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग है। वहां मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया। सबसे अंत में मंगलवार की शाम में राहुल गांधी की सभा हुई जिसमें शत्रुघ्‍न सिन्‍हा भी खूब बरसे।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 08:42 AM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 10:54 AM (IST)
PM मोदी पर खूब बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला
PM मोदी पर खूब बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला

गया [जेएनएन]। बिहार के गया लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा कांग्रेस में योगदान करने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ आग उगलते नजर आए। कांग्रेस में पार्टी में शामिल होने के पहले ही उन्‍हें अपना स्‍टार प्रचारक बना दिया था। उन्‍होंने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया।  
शत्रुघ्‍न सिन्‍हा लंबे समय तक भाजपा में हाशिए पर रहे। इसदौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह सहित अनेक बड़े नेताओं के आलोचक रहे। भाजपा की नीतियों के खिलाफ भी वे पार्टी लाइन से बाहर जाकर बरसते रहे। बीते छह अप्रैल को उन्‍होंने कांग्रेस काहाथ पकड़ लिया। पार्टी ने उन्‍हें पटना साहिब सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। मंगलवार को भी वे एक बार फिर भाजपा व पीएम मोदी पर बरसे, लेकिन इस बार बतौर कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक।
शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि कार्यक्रम के दूल्हा गया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जीतनराम मांझी गरीबों के मसीहा हैं। वे जीतन के आदेश को अध्यादेश मानते हैं। लोग जुमलेबाजी और चोंचलेबाजी से गुमराह न हों। उन्‍होंने लोगों से गया के विकास के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगा।
उन्होंने कहा कि सच्चाई और सिद्धांत के आधार पर पार्टी (भाजपा) छोड़ी। हमारे लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है। नोटबंदी के खिलाफ हमने बोला तो क्या गलत बोला? इसके कारण घरों की महिलाएं और गरीब परेशान हुए। सच बोलना बगावत है तो हम बागी हैं। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल ठीक बोलते हैं नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है। चौकीदार-चौकीदार कहने से काम नहीं चलेगा। नोटबंदी से लोग उबरे भी नहीं थे कि जीएसटी ने लोगों को उलझा दिया।
शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि अब न्याय की घड़ी है। भाजपा का घोषणा पत्र तानाशाही और घमंड के सिवाय कुछ नहीं है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मजदूर की मजबूती है। यह अनुकरणीय और प्रशंसनीय है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं कि महिलाओं, गरीबों और युवाओं के लिए काम किया।

 

विदित हो कि मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी महागठबंधन के प्रत्‍याशी जीतनराम मांझी के समर्थन में गया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उनके साथ शत्र1घ्‍न सिन्‍हा भी गया में थे। गया में इस सभा के पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी थी। उन्होंने लिखा कि वे देश के भविष्य के नेता राहुल गांधी के साथ गया में मंच पर रहेंगे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के लिए वोट मांगेंगे।

chat bot
आपका साथी