कांग्रेस ने नकारा एग्जिट पोल, चारों सीट पर जीत का दावा

Congress Leaders Neglect Exit poll हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने एग्जिट पोल को नकार दिया है और चारों सीटों पर जीत का दावा किया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 04:43 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 04:43 PM (IST)
कांग्रेस ने नकारा एग्जिट पोल, चारों सीट पर जीत का दावा
कांग्रेस ने नकारा एग्जिट पोल, चारों सीट पर जीत का दावा

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने एग्जिट पोल को नकार दिया है और चारों सीटों पर जीत का दावा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कांग्रेस चारों सीटें जीत रही है। 23 मई को एग्जिट पोल के विपरीत हिमाचल का चुनाव परिणाम आएगा। प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ भारी मतदान पूर्व में हमेशा ही सत्ता विरोधी लहर दर्शाता रहा है और इस बार भी भारी मतदान सत्ता विरोधी ही साबित होगा। भाजपा ने बहुत बड़े धन बल से मतदाताओं को अपनी ओर प्रभाभित करने की कोशिश की है। भाजपा ने पूरे देश में इतना धन खर्च किया है कि शायद ही कोई और इतना खर्च करने की हिम्मत तक कर सकता हो।

सरकारी तंत्र का भी खुलकर दुरुपयोग किया है। भाजपा नेताओं ने इस चुनाव प्रचार में अभद्र भाषा व झूठ बोलकर लोकतंत्र की सारी मान मर्यादाओं को तार-तार किया है। चुनाव आयोग तक को इनके प्रदेशाध्यक्ष को प्रचार पर रोक तक लगानी पड़ी। राठौर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सभी नेताओं की ओर से किए गए प्रयासों के लिए आभार जताया है।

विधायकों व पदाधिकारियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों, नेताओं और पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड बनाएगी। आखिर उनके विधानसभा क्षेत्र, मंडल, पोङ्क्षलग बूथ और पंचायतों में कितनी लीड दिलाई गई है। ऐसे में अब समीक्षा के बाद पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदल सकती है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी