कांग्रेस की 31 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची, अशोक गहलोत व जसवंत सिंह के बेटों को मिला टिकट

उत्तर प्रदेश की संभल सीट से मेजर जेपी सिंह देवरिया से नियाज अमहद और फूलपुर से पंकज निरंजन को टिकट दिया गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 01:49 AM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 01:49 AM (IST)
कांग्रेस की 31 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची, अशोक गहलोत व जसवंत सिंह के बेटों को मिला टिकट
कांग्रेस की 31 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची, अशोक गहलोत व जसवंत सिंह के बेटों को मिला टिकट

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटों को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 31 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें राजस्थान के 19 व उत्तर प्रदेश तथा गुजरात की छह-छह सीटें शामिल हैं।

गहलोत के बेटे वैभव को जोधपुर से और जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर से टिकट दिया गया है। राजस्थान की अलवर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कोटा से रामनारायण मीणा, दौसा से ज्योति मीणा, जयपुर से ज्योति खंडेलवाल, टोंक-सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा और नागौर से ज्योति मिर्धा को प्रत्याशी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश की संभल सीट से मेजर जेपी सिंह, देवरिया से नियाज अमहद और फूलपुर से पंकज निरंजन को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने गुजरात की पाटन सीट से जगदीश ठाकोर और राजकोट से ललित खगाथरा को उतारा है। पार्टी अब तक लोकसभा की 293 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

chat bot
आपका साथी