चंगर धार में उमड़ा लोगों का हुजूम, सीएम ने दिया विकास का आश्वासन

भुलाना के पुराने स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया मौसम खराब हाेने के बावजूद भी काफी संख्‍या में लोग यहां पहुंचे।

By BabitaEdited By: Publish:Thu, 16 May 2019 02:39 PM (IST) Updated:Thu, 16 May 2019 02:39 PM (IST)
चंगर धार में उमड़ा लोगों का हुजूम, सीएम ने दिया विकास का आश्वासन
चंगर धार में उमड़ा लोगों का हुजूम, सीएम ने दिया विकास का आश्वासन

चढ़ियार (कांगड़ा), सुरेंद्र राणा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चंगर धार में ग्रामीणों ने खुले दिल से स्वागत किया। मौसम खराब होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए भुलाना के पुराने स्कूल मैदान में पहुंचे। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए चंगर धार में कई स्थानों पर ग्रामीण खड़े थे लेकिन समय की कमी और पांव में लगी चोट के कारण जयराम उनसे नहीं मिल पाए। लिहाजा जब मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन आरंभ किया तो सबसे पहले ग्रामीण जनता से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें

इस बात को गिला है कि आप लोगों से मैं नीचे उतर कर नहीं मिल पाया। मगर मैं क्या कर सकता हूं पांव में चोट लगी है और समय कम है। ऐसी स्थिति में सड़क पर स्वागत के लिए खड़े भाईयों, बुजुर्गो और माताओं-बहनों से नहीं मिल पाया।

अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जहां विधायक मुल्खराज की पीठ थपथपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी वहीं यह भी कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो बहुत अधिक प्यार पार्टी को दिया। अब तो आपका अपना विधायक है और शिमला में मैं खुद हूं। चुनावों में इतना प्यार दें कि कोई कसर बाकी न रह जाए। भुलाना स्कूल के पुराने मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया था। मौसम नासाज था मगर ग्रामीण जनता ने सीएम से मिलने के लिए बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

लोगों के दिलों में जगह बनाई है मोदी ने 

सरकार बदलने के साथ जो कुछ पुरानी परंपराए थी उसे बदलते हुए नए तरीके से कार्य करने का प्रयास किया है। यह सब कुछ इसलिए किया गया क्योंकि सत्ता के परिवर्तन के साथ पीढ़ी का परिर्वतन भी हुआ है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह उदगार बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के भुलाना गांव में आयोजित जनसभा के दौरान व्यक्त किए। वीरवार को मौसम खराब होने के बावजूद मुख्यमंत्री चंगर धार के भुलाना में पहुंचे और लोगों को संबोधित कर उनसे लोकसभा के चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि अपने 15 माह के कार्यकाल के दौरान जनता के विकास के लिए जो कार्य किए जाने चाहिए थे उन्हें किया गया है। हिमाचल में हर घर में गैस का चूल्हा उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब प्रयास यह होगा कि आज से छह माह के बाद एक भी घर ऐसा नहीं होगा जहां पर गैस का चूल्हा नहीं होगा। उन्होंने

कहा कि एक आदमी घर पर बीमार होता है तो उसके लिए भी केंद्र और राज्य सरकार ने सोचा है।

ठाकुर ने कहा कि जबकि पूर्व में प्रधानमंत्री रहे नेता तो यह कहते थे कि मैं एक रूपया भेजता हूं तो 15 पैसे लोगों के पास पहुंचते है। 85 पैसे बीच के लोग ले जाते थे। मगर अब स्थिति यह है कि सौ रूपए केंद्र से भेजा जाता है तो सौ का सौ रूपया ही सीधे लोगों के खाते में पहुंचता है। पहली बार देश के प्रधानमंत्री ने किसानों के बारे में सोचा और उनके खातों में छह हजार रूपए सालाना देने का ऐलान किया और दो हजार तो खाते में डलवा भी दिए। ऐसा होने से कांग्रेस के मित्र परेशान हो रहें है कि यह क्या हो रहा है। हर जगह मोदी ही मोदी का नाम सुनने से वह परेशान हो उठे है। क्या गांव क्या शहर हर जगह पर मोदी का नाम ही चल रहा है। यह हालात बन गए है पूरे देश में मोदी की जगह लोगों के दिलों में बन गई है जिसके कारण सभी मोदी ही मोदी कर रहें है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक मुल्खराज ने क्षेत्र की मांगों का जिक्र किया है। यह सभी बातें उन्होंने सुन ली है और समय आने पर सभी को पूरा कर दिया जाएगा।

इस दौरान विधायक बैजनाथ मुल्खराज प्रेमी, पूर्व विधायक दूलोराम, जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष बैजनाथ कर्ण जंबाल,भुलाना पंचायत प्रधान निशा धीमान,चढ़ियार व्यापार मंडल प्रधान कुमेर सिंह राणा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी