Chevella Lok Sabha Election Result 2019: चेवेल्ला से रंजीथ रेड्डी ने जीता मैदान

Chevella Lok Sabha Election Result 2019 चेवेल्ला लोकसभा क्षेत्र से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के बी जनार्दन रेड्डी कांग्रेस के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी और टीआरएस के जी रंजीथ रेड्ड

By NiteshEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 08:24 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 08:01 PM (IST)
Chevella Lok Sabha Election Result 2019: चेवेल्ला से रंजीथ रेड्डी ने जीता मैदान
Chevella Lok Sabha Election Result 2019: चेवेल्ला से रंजीथ रेड्डी ने जीता मैदान

नई दिल्ली, जेएनएन। Chevella Lok Sabha Election Result 2019: चेवेल्ला लोकसभा क्षेत्र से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के बी जनार्दन रेड्डी, कांग्रेस के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी और टीआरएस के जी रंजीथ रेड्डी थे। यहां से टीआरएस के जी रंजीथ रेड्डी ने चुनाव जीता है। उन्हें 528148 वोट मिले जबकि विश्वेश्वर रेड्डी को 513831 वोट हासिल हुए।

वर्ष 2014 में, तेलंगाना राज्य में, चेवेल्ला लोकसभा क्षेत्र से कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 435077 वोट मिले। उनकी पार्टी टीआरएस है। उन्होंने पी कार्तिक रेड्डी को 73023 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 60.51 प्रतिशत वोट पड़े।

देश के लिए 15वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव से पूर्व चेवेल्ला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आया। 2002 में परिसीमन के बाद 2008 में इसे लोकसभा निर्वाचन बनाया गया। यह क्षेत्र तेलंगाना राज्य के रंगारेड्डी जिले का हिस्सा है। यहां से पहली बार कांग्रेस के प्रत्याशी जयपाल रेड्डी सांसद चुनकर पंद्रहवीं लोकसभा में पहुंचे। चेवेल्ला रंगारेड्डी जिले का एक नगर है। यह कई सरकारी प्रतिष्ठानों के साथ आसपास के गांवों का मुख्यालय है। यहां डॉ पटनाम रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उस्मानिया विश्वविद्यालय हैं। यहां कई मंदिर भी हैं जहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। यह क्षेत्र गाजर के सर्वाधिक उत्पादन के लिए भी जाना जाता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी